सावन के पावन महीने में सपने में दिखें शिव के ये चिन्ह तो समझिए बरसने वाली है खास कृपा

Edited By Updated: 12 Jul, 2026 12:08 PM

lord shiva dreams meaning

जल्द ही सावन मास का पावन महीना शुरू होने वाला है और इस महीने को भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे विशेष माना जाता है। सावन में भोलेनाथ की पूजा, व्रत और जलाभिषेक करने से भक्तों को महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।

Lord Shiva dreams meaning : जल्द ही सावन मास का पावन महीना शुरू होने वाला है और इस महीने को भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे विशेष माना जाता है। सावन में भोलेनाथ की पूजा, व्रत और जलाभिषेक करने से भक्तों को महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। इस पवित्र महीने में भगवान शिव से जुड़ी हर वस्तु का अपना एक विशेष महत्व बताया गया है, जैसे शिवलिंग, रुद्राक्ष, सर्प, नंदी बैल और त्रिशूल आदि। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर सावन के महीने में किसी व्यक्ति को सपने में भगवान शिव से जुड़ी ये पवित्र चीजें दिखाई देती हैं, तो उन्हें शुभ संकेतों से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपने में दिखाई देने वाली भगवान शिव से जुड़ी कौन-सी वस्तु किस बात का संकेत मानी जाती है। आखिर कौन-से सपने जीवन में सुख, सफलता और सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं सावन में सपने में भगवान शिव से जुड़ी चीजें दिखाई देने के धार्मिक संकेतों के बारे में-

सपने में शिवलिंग का दिखाई देना 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि किसी को श्रावण मास के दौरान सपने में भगवान शिव के लिंग स्वरूप यानी शिवलिंग के दर्शन होते हैं, तो इसे एक बेहद ही शुभ सपने के रूप में देखा जाता है। कहा जाता है कि अगर किसी को सपने में शिवलिंग दिखाई तो इसे इस बात का संकेत माना जाता है कि उस जातक के जीवन में चल रही सारी परेशानियां का अंत होने वाला है साथ ही जीवन में सुख समृद्धि आने वाली है। इसके अलावा नौकरी या व्यापार में सफलता मिल सकती है।

सपने में साक्षात महादेव दिखाई देना 
अगर किसी व्यक्ति को सपने में साक्षात महादेव दिखाई दें तो शास्त्रों के अनुसार इसे बेहद ही खास संकेत माना जाता है। बात करें इसके अर्थ और संकेत की तो इसका अर्थ यह माना जाता है कि स्वयं भगवान शिव का आपके ऊपर आशीर्वाद बना हुआ है और वह आपके साथ है। साथ ही इसे मान-सम्मान में वृद्धि होने का संकेत भी माना जाता है।

सपने में भगवान शिव के वाहन का दिखाई देना 
कहा जाता है अगर किसी को सपने में भगवान शिव के वाहन और उनके प्रिय गण नंदी जी यानी नंदी बैल के दर्शन हो जाए तो इसे भी बेहद ही शुभ माना जाता है। नंदी जी को भक्ति, धैर्य और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसके संकेत की बात करें तो यह सपना जीवन में सफलता, मनोकामना पूरी होने तथा संकटों से छुटकारा पाने का संकेत माना जाता है।

सपने में सर्प दिखाई देना
सपने की बात करें तो, सावन में सपने में सर्प दिखाई देना भी कई लोग शुभ संकेत से जोड़कर देखते हैं। भगवान शिव के गले में विराजमान नाग देवता का विशेष महत्व है। इसे शक्ति, परिवर्तन और जीवन में आने वाले नए अवसरों का संकेत माना जाता है।

सपने में रुद्राक्ष दिखाई देना
भगवान शिव को रुद्राक्ष अत्यंत प्रिय माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में सपने में रुद्राक्ष दिखाई देना शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा सपना जीवन से नकारात्मकता दूर होने और सकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने का संकेत हो सकता है। वहीं अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को रुद्राक्ष धारण करते हुए देखता है, तो इसे भगवान शिव के आशीर्वाद और आध्यात्मिक शक्ति से जुड़ा संकेत माना जाता है।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!