भगवान विष्णु के प्रसाद में मिलें ये 3 चीजें तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि और बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Edited By Updated: 28 Nov, 2026 09:55 AM

lord vishnu prasad

सनातन धर्म में भगवा विष्णु को सृष्टि का पालनहार माना जाता है। उनकी पूजा करने से जीवन मे सुख-शांति और समृद्धि आने की मान्यता है। खासतौर पर गुरुवार का दिन भगवान विष्णु  और मां लक्ष्मी की आराधना के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भक्त पूरे विधि-विधान...

Lord Vishnu Prasad : सनातन धर्म में भगवा विष्णु को सृष्टि का पालनहार माना जाता है। उनकी पूजा करने से जीवन मे सुख-शांति और समृद्धि आने की मान्यता है। खासतौर पर गुरुवार का दिन भगवान विष्णु  और मां लक्ष्मी की आराधना के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं और भगवान को अपनी श्रद्धा के अनुसार भोग लगाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान को अर्पित किया गया प्रसाद केवल भोजन नहीं, बल्कि प्रभु का आशीर्वाद माना जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा के दौरान प्रसाद में कुछ विशेष चीजें शामिल करना शुभ होता है। यदि आपको भगवान के प्रसाद में ये तीन चीजें मिलें तो उन्हें श्रद्धापूर्वक ग्रहण करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके धार्मिक महत्व के बारे में।

तुलसी दल

भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का विशेष स्थान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के बिना भगवान विष्णु का भोग अधूरा माना जाता है। यही वजह है कि उन्हें भोग अर्पित करते समय उसमें तुलसी दल जरूर रखा जाता है। मान्यता है कि तुलसी युक्त प्रसाद ग्रहण करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में सकारात्मकता और सुख-शांति बनी रहती है।

पंचामृत

भगवान विष्णु की पूजा में पंचामृत का भी खास महत्व बताया गया है। दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से मिलकर बनने वाला पंचामृत पूजा-पाठ में पवित्र प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं में इसे शुभता, पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। पूजा के बाद पंचामृत को श्रद्धापूर्वक ग्रहण करना भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के समान माना जाता है।

चरणामृत

भगवान विष्णु की पूजा के बाद भक्तों को चरणामृत दिया जाता है। इसे अत्यंत पवित्र माना जाता है। धार्मिक परंपराओं में चरणामृत को श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि इसे ग्रहण करने से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति के भीतर सकारात्मक विचारों का संचार होता है। इसलिए जब भी मंदिर में भगवान विष्णु का चरणामृत मिले, तो उसे आदर और श्रद्धा के साथ ग्रहण करना चाहिए।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!