Murudeshwar Shiva Temple: चांदी के रंग में चमकता महादेव का अद्भुत रूप, 5 साल और 5 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह आधुनिक अजूबा

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 12:00 PM

murudeshwar shiva temple

Murudeshwar Shiva Temple: कर्नाटक के मुरुदेश्वर मंदिर के पौराणिक इतिहास को जानें। कैसे रावण के हाथ से छूटा आत्मलिंग यहां स्थापित हुआ और क्या है 123 फीट ऊंची विश्व की दूसरी सबसे बड़ी शिव प्रतिमा की खासियत।

Murudeshwar Shiva Temple: भारत की पावन धरती पर कई ऐसे शिवालय हैं, जिनका वैभव सदियों पुराना है, लेकिन कर्नाटक के तट पर स्थित मुरुदेश्वर मंदिर की छटा सबसे निराली है। तीन ओर से अरब सागर की लहरों से घिरा यह मंदिर न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, बल्कि इसका इतिहास सीधे तौर पर रामायण काल और लंकापति रावण की तपस्या से जुड़ा है। यहाँ स्थापित महादेव की 123 फुट ऊँची भव्य प्रतिमा भक्तों को भक्ति के एक अलग ही संसार में ले जाती है। आइए, जानते हैं इस दिव्य धाम की वह अनसुनी गाथा, जो शिव पुराण और पौराणिक कथाओं के रहस्यों को समेटे हुए है।

PunjabKesari Murudeshwar Shiva Temple
भारत मंदिरों का देश है और हमारे देश में कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं जिनका संबंध या तो किसी दूसरे युग से है या फिर उनका इतिहास हजारों साल पुराना है। आज हम आपको ऐसे ही एक मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इतिहास रामायण काल से जुड़ा है।

PunjabKesari Murudeshwar Shiva Temple
इसका संबंध दशानन रावण से है। यह मंदिर कर्नाटक में उत्तर कन्नड़ जिले की भटकल तहसील में स्थित है जो तीन ओर से अरब सागर से घिरा हुआ है। समुद्र तट पर स्थित होने की वजह से इस मंदिर के आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।

PunjabKesari Murudeshwar Shiva Temple

हम बात कर रहे हैं मुरुदेश्वर मंदिर की, जो भगवान शिव को समर्पित है। मुरुदेश्वर भगवान शिव का एक नाम है। इस मंदिर की खासियत है कि इसके परिसर में भगवान शिव की एक विशाल मूर्ति स्थापित है जिसे दुनिया की दूसरी सबसे विशाल और ऊंची शिव प्रतिमा माना जाता है।


शहर को पहले मृदेश्वर के नाम से जाना जाता था। हालांकि, मंदिर के निर्माण के बाद इसका नाम बदलकर मुरुदेश्वर कर दिया गया था।

PunjabKesari Murudeshwar Shiva Temple
दशानन रावण से संबंध
पौराणिक कथाओं के मुताबिक जब दशानन रावण अमरता का वरदान पाने के लिए भगवान शिव की तपस्या कर रहा था, तब भगवान शिव ने प्रसन्न होकर उसको एक शिवलिंग दिया जिसको आत्मलिंग कहा जाता है। महादेव ने रावण से कहा कि अगर तुम अमर होना चाहते हो, तो इस शिवलिंग को ले जाकर लंका में स्थापित कर देना। ध्यान रहे कि इस शिवलिंग को जिस भी जगह पर रख दोगे, यह वहीं पर स्थापित हो जाएगा।

भगवान शिव के कहे अनुसार रावण शिवलिंग लेकर लंका जा रहा था। रास्ते में भगवान गणेश ने चालाकी से रावण से इस शिवलिंग को लेकर गोकर्ण में जमीन पर रख दिया जिससे वह शिवलिंग वहीं पर स्थापित हो गया।

इससे क्रोधित होकर दशानन शिवलिंग को उखाडऩे और नष्ट करने की कोशिश करने लगा और शिवलिंग के टूटे हुए टुकड़े फेंक दिए। इस क्रम में जिस वस्त्र से शिवलिंग ढका हुआ था, वह म्रिदेश्वर के कन्दुका पर्वत पर जा गिरा। म्रिदेश्वर को ही अब मुरुदेश्वर के नाम से जाना जाता है। शिव पुराण में इस कथा का विस्तार से वर्णन मिलता है।

PunjabKesari
विशाल शिव मूर्ति
भगवान शिव की यहां स्थापित विशाल मूर्ति की ऊंचाई करीब 123 फुट है। इसको इस तरह से बनाया गया है कि सूर्य की किरणें इस पर दिनभर पड़ती हैं। मूर्ति चांदी के रंग में कुछ इस तरह रंगी है कि सूर्य की किरणें पड़ते ही यह अद्भुत रूप में प्रतीत होती है।

यह शिव प्रतिमा इतनी विशाल और ऊंची है कि इसे भीतर से देखने के लिए इसमें एक लिफ्ट भी लगी है। इसको बनाने में करीब 5 साल का समय लगा था और करीब 5 करोड़ रुपए की लागत आई थी। इस मंदिर को देखने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

PunjabKesari Murudeshwar Shiva Temple

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!