Edited By Sarita Thapa,Updated: 27 Nov, 2026 08:31 AM

चेन्नई के श्रद्धालु वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने बृहस्पतिवार को यहां मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टी.टी.डी.) को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान किए, जिसकी कीमत करीब 160 करोड़ रुपए आंकी गई है।
तिरुपति (एजैंसी): चेन्नई के श्रद्धालु वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने बृहस्पतिवार को यहां मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टी.टी.डी.) को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान किए, जिसकी कीमत करीब 160 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस दान में 9 सैट में रखे 45 आभूषण शामिल हैं, जिनमें श्रीवरु का मुकुट और पद्म पादालु (चरणों के आभूषण) सहित कई अन्य आभूषण हैं।
टी.टी.डी. के सूत्रों के अनुसार, तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक श्रद्धालु की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा दान होगा। मुख्यमंत्री ने भगवान को इतना बड़ा दान देने के लिए जैन दंपति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्रीवरु की महिमा का वर्णन करना संभव नहीं है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ