Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Aug, 2026 02:26 PM

Sawan vastu tips: सावन 2026 का आगाज 30 जुलाई से हो गया है। 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है। जानें, सावन सोमवार के पहले दिन किए जाने वाले वो विशेष कार्य जिससे महादेव प्रसन्न होकर आपके घर को सुख-समृद्धि से भर देंगे और शिव कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट।
Sawan vastu tips: हिंदू धर्म में सावन के महीने को आत्मिक शुद्धि और महादेव की आराधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। साल 2026 में सावन के पावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई से हो गई है और 3 अगस्त को पहला सोमवार है। मान्यताओं के अनुसार, सावन का प्रथम सोमवार आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत मंगलकारी होता है और इस दिन विधि-विधान से की गई पूजा व्यक्ति के जीवन की समस्त बाधाओं को हर लेती है। अगर आप भी चाहते हैं कि पूरे साल आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास रहे, तो सावन सोमवार के दिन ये कार्य अवश्य करें:
प्रातः जल्दी उठें और स्नान करें। नहाने के पानी में गंगा जल मिलाना शुभ होता है। स्वच्छ वस्त्र पहनें (सफेद रंग उत्तम रहता है)।
तांबे के लोटे से गंगा जल, दूध, शहद, दही, घी से पंचामृत तैयार करें और शिवलिंग पर अर्पित करें। बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत (साबूत चावल), सफेद फूल चढ़ाएं। "ॐ नमः शिवाय" या महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप करें।
सावन सोमवार व्रत रख रहें हैं तो दिन भर फलाहार या सिर्फ जल पर व्रत रखें। एक समय सात्त्विक भोजन भी कर सकते हैं (सेंधा नमक, साबूदाना, आलू आदि)।

शिव पुराण के अनुसार, सावन के पहले दिन घर की साफ-सफाई करना और मुख्य द्वार पर बेल पत्र, आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाना बेहद शुभ होता है। घर में तोरण लगाने के कई लाभ हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मकता को दूर रखता है। तोरण समृद्धि, सुख-शांति और खुशहाली का प्रतीक होता है, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनता है। यह बुरी नजर से भी सुरक्षा प्रदान करता है और आगंतुकों का स्वागत करता है। इसके अलावा, तोरण घर की सुंदरता को बढ़ाता है और प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाता है। इस तरह, तोरण लगाने से न केवल घर में सकारात्मकता बढ़ती है, बल्कि यह परिवार के सदस्यों के लिए एक सुखद वातावरण भी तैयार करता है।

शाम के समय घर के मंदिर और मुख्य द्वार पर शुद्ध घी का दीपक जलाएं। शिव मंदिर में या शिवलिंग के पास दीपदान करें। घी के दीपक का प्रयोग करना अधिक शुभ माना जाता है। दीपक जलाने से पहले उस स्थान को साफ करें। स्वच्छता से न केवल वातावरण शुद्ध होता है बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा को भी आमंत्रित करता है। अगर संभव हो तो मिट्टी के दीपक का उपयोग करें क्योंकि ये प्राकृतिक हैं और वातावरण को शुद्ध करते हैं। दीपक जलाते समय कोई शुभ मन्त्र या प्रार्थना का जाप करें। इससे आपके मन में सकारात्मकता आएगी और दीपक के साथ-साथ आपके मन का दीप भी जगमगाएगा।
वास्तु के अनुसार सावन के पहले दिन घर में लाएं ये समान- गंगाजल, भस्म, त्रिशूल, चांदी का बेल पत्र, रुद्राक्ष और डमरू।
