वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की नींव में रखें ये 5 शुभ वस्तुएं, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी

Edited By Updated: 28 Nov, 2026 11:19 AM

vastu tips for new home

हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो, जहां परिवार के सभी सदस्य सुख-शांति और खुशहाली के साथ जीवन बिताएं। घर बनवाते समय लोग उसकी सुंदरता, मजबूती और सजावट का खास ध्यान रखते हैं।

Vastu Tips for New Home : हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो, जहां परिवार के सभी सदस्य सुख-शांति और खुशहाली के साथ जीवन बिताएं। घर बनवाते समय लोग उसकी सुंदरता, मजबूती और सजावट का खास ध्यान रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में मकान की नींव को भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि किसी भी भवन की नींव जितनी मजबूत होती है, उसका निर्माण उतना ही टिकाऊ होता है। वहीं धार्मिक और वास्तु परंपराओं में नींवसे जुड़ी कुछ चीजों  को शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि नए घर का निर्माण शुरू करते समय यदि कुछ विशेष वस्तुएं विधि-विधान से नींव में रखी जाएं तो परिवार पर सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि ऐसी को सी शुभ वस्तुओं के बारे में, जिन्हें घर की नींव रखते समय शामिल करने की परंपरा है। 

Vastu Tips for New Home

चांदी का सिक्का
वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में चांदी को शुभ धातु माना गया है। इसे शुद्धता, शांति और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। घर की नींव की पूजा के दौरान चांदी का सिक्का रखने की परंपरा भी प्रचलित है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और परिवार को आर्थिक सुख प्राप्त होता है।

हल्दी
हल्दी का इस्तेमाल भारतीय परंपराओं में पूजा-पाठ से लेकर शुभ कार्यों तक में किया जाता है। इसे मंगल और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। घर की नींव की पूजा में हल्दी शामिल करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे घर में सकारात्मकता आती है और परिवार के सदस्यों के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

Vastu Tips for New Home

चावल
हिंदू धर्म में अक्षत यानी साबुत चावल का विशेष महत्व है। पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों में इनका उपयोग किया जाता है। चावल को पूर्णता, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। घर की नींव रखते समय पूजा में अक्षत अर्पित करने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे घर में अन्न-धन की बरकत बनी रहती है और परिवार में खुशहाली आती है।

गंगाजल
गंगाजल को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले इसका छिड़काव करने की परंपरा है। घर की नींव रखने से पहले भूमि पूजन के दौरान गंगाजल का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि इससे भूमि की शुद्धि होती है और निर्माण कार्य में शुभता बनी रहती है। कई परिवार पूजा के समय गंगाजल को नींव में भी अर्पित करते हैं।

पंचरत्न
वास्तु और धार्मिक परंपराओं में पंचरत्न को विशेष महत्व दिया जाता है। अलग-अलग परंपराओं में इसमें शामिल रत्नों के नाम और संयोजन अलग हो सकते हैं। इन्हें शुभता, वैभव और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कुछ लोग मकान की नींव की पूजा के दौरान पंचरत्न स्थापित करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

Vastu Tips for New Home

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!