Sawan First Day Vastu : सावन के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर अपनाएं द्वार के ये नियम, घर में बनी रहेगी बरकत

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 04:12 PM

sawan first day vastu

हिंदू धर्म में सावन का महीना शिव जी को पसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास और शुभ माना जाता है। इस दौरान शिव जी के भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं।

Sawan First Day Vastu : हिंदू धर्म में सावन का महीना शिव जी को पसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास और शुभ माना जाता है। इस दौरान शिव जी के भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। सावन के महीने में कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। जैसे की सभी को पता ही है कि वास्तु शास्त्र में घर का मुख्य द्वार ऐसी जगह है, जहां नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं घर के अंदर प्रवेश करती है। इसलिए घर के मुख्य द्वार को साफ और व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। माना जाता है कि सावन के महीने में शिव जी की कृपा प्राप्त करने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए मुख्य द्वार से जुड़े कुछ उपाय और नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि सावन के महीने में कौन से उपाय करने चाहिए। 

Sawan First Day Vastu

मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी के छिड़काव करें 
वास्तु के अनुसार, सावन के महीने में एक गिलास पानी में चुटकी बर हल्दी डालकर सुबह-शाम घर के मुख्य द्वार पर छिड़काव करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

Sawan First Day Vastu

फूलों की रंगों बनाएं 
सावन का महीना  शिव जी की पूजा के लिए बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, सावन के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर फूलों की रंगोली बनाने से इसका शुभ प्रभाव सारा सावन देखने को मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। 

मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की तोरण बनाएं
किसी भी शुभ मौके या कोई पर्व-त्योहार के समय घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की तोरण बना के लगाना बहुत शुभ होता है। वहीं, अगर सावन के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर यह उपाय करने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है। 

Sawan First Day Vastu

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!