Edited By Sarita Thapa,Updated: 07 Aug, 2026 11:55 AM

देवों के देव महादेव का प्रिय माह सावन का महीना चल रहा है। इस माह में सावन सोमवार व्रत रखने का बहुत खास महत्व है।
Second Sawan Somwar 2026 : देवों के देव महादेव का प्रिय माह सावन का महीना चल रहा है। इस माह में सावन सोमवार व्रत रखने का बहुत खास महत्व है। शिव भक्त पहला सावन सोमवार का व्रत 03 अगस्त, 2026 को रख चुके हैं। वहीं अब दूसरा सावन सोमवार का व्रत 10 अगस्त, 2026 को रखा जाएगा। माना जाता है। सावन सोमवार के दिन सच्चे मन और पूरे विधि-विधान के साथ शिव जी की पूजा करने और जलाभिषेक करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं दूसरे सावन सोमवार के शुभ मुहूर्त और शुभ योग के बारे में-
दूसरा सावन सोमवार पूजा का शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार पूजा मुहूर्त - सुबह 5 बजकर 47 मिनट से सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त- सुबह 9 बजकर 07 मिनट से सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक।
सोम प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त - रात 7 बजकर 05 मिनट से रात 9 बजकर 14 मिनट तक।
6 साल बाद सावन सोमावर और सोम प्रदोष व्रत एकसाथ
पंचांग के अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार बहुत खास रहने वाला है क्योंकि इस बार सावन के दूसरे सोमवार पर सोम प्रदोष या सर्वार्थ फलदायी नक्षत्रों का मेल बना रहा है। माना जाता है कि इस दुर्लभ योग में किए गए जाप, शिव पूजा, और रुद्राभिषेक का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। अगर आपका कोई रुका हुआ कार्य है, तो इस दिन की गई पूजा से उसमें सफलता मिलने के योग प्रबल हो जाते हैं।
दोगुना पुण्य पाने के लिए जरूर करें काम
शिवलिंग पर चढाने वाले बेलपत्र पर लाल या सफेद चंदन से 'ॐ' लिखकर अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में आने रही सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मन की हर मुराद पूरी होती है।
पूजा के बाद किसी गरीब या ब्राह्मण को अन्न, सफेद वस्त्र या दूध-चावल का दान करें। सावन में इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ