Haridwar Ardh Kumbh 2027 : हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 का पूरा कैलेंडर जारी ? जानें कब-कब गंगा में लगेगी पुण्य की डुबकी

Edited By Updated: 27 Nov, 2026 10:43 AM

haridwar ardh kumbh 2027

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के भव्य आयोजन के बाद अब देशभर के श्रद्धालुओं की नजरें हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ 2027 पर  टिकी हुई हैं। उत्तराखंड की पवित्र धरती पर गंगा के तट पर आयोजित होने वाला यह धर्मिक उत्सव जनवरी से अप्रैल 2027 तक चलेगा।

Haridwar Ardh Kumbh 2027 : प्रयागराज महाकुंभ 2025 के भव्य आयोजन के बाद अब देशभर के श्रद्धालुओं की नजरें हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ 2027 पर  टिकी हुई हैं। उत्तराखंड की पवित्र धरती पर गंगा के तट पर आयोजित होने वाला यह धर्मिक उत्सव जनवरी से अप्रैल 2027 तक चलेगा। इस दौरा देश के अलग-अलग हिस्सों से साधु-संतों, अखाड़ों और लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है। कुंभ और अर्धकुंभ को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण धर्मिक आयोजन माना जाता है। इस दौरान गंगा स्नान, दान-पुण्य, पूजा-पाठ और संतों  के दर्शन का विशेष महत्व होता है। खासतौर पर प्रमुख स्नान पर्वों पर हरिद्वार के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप भी 2027 में हरिद्वार अर्धकुंभ में शामिल होक मां गंगा की पवित्र धारा में आस्था की डुबकी लगाने की योजना बना रहे हैं, तो स्नान की तारीखें पहले नोट कर लें। 

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 कब से शुरू होगा?

हरिद्वार अर्धकुंभ मेले की तैयारियां 1 जनवरी 2027 से शुरू हो जाएंगी। जनवरी से चलने वाला यह मेला अप्रैल के महीने में समापन होगा। वहीं 14 जनवरी 2027 को गंगा स्नान का खास दिन है। वहीं, इस मेले का आखिरी स्नान 20 अप्रैल को होगा। इस दौरान कुल 10 स्नान पर्व पड़ेंगे, जिनमें 4 बार अमृत स्नान का मौका मिलेगा।

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 में कब-कब होगा अमृत स्नान?

6 मार्च 2027: पहला अमृत स्नान महाशिवरात्रि पर होगा

8 मार्च 2027: दूसरा प्रमुख स्नान फाल्गुन अमावस्या पर होगा

14 अप्रैल 2027: तीसरा अमृत स्नान बैसाखी के दिन होगा

20 अप्रैल 2027: चैत्र पूर्णिमा पर अंतिम अमृत स्नान के साथ प्रमुख स्नान पर्वों का समापन होगा

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 में अन्य प्रमुख स्नान कब होंगे?

14 जनवरी 2027 मकर संक्रांति पर

6 फरवरी 2027 मौनी अमावस्या पर

11 फरवरी 2027 वसंत पंचमी पर

7 अप्रैल 2027 हिंदू नववर्ष पर

15 अप्रैल 2027 राम नवमी पर

20 फरवरी 2027 माघ पूर्णिमा पर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!