Edited By Prachi Sharma,Updated: 30 Apr, 2024 07:52 AM
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की शिक्षा उच्च स्तर की होती है। मूलांक 3 वाले जातकों में समझदारी और अनुभव सहज रूप से देखने को मिलता है। लोग इनसे परामर्श लेना और सलाह करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों को एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, परामर्शदाता, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 3 वाले जातक महत्वाकांक्षी और स्वाभिमानी होते हैं। इनके जीवन के उद्देश्य काफी उच्च स्तर के होते हैं। जिन्हें प्राप्त करने के लिए ये लोग लगातार प्रयास करते रहते हैं। अधिकतर मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन काल में हर समय कोई न कोई ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करते रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल गहरे आकर्षण वाला होता है। लोग इनके आसपास बने रहना और दोस्ती करना अच्छा समझते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं परंतु स्वयं दूसरों से जल्दी मदद नहीं मांगते।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। निजी दिनचर्या के इर्द-गिर्द समय ज्यादा बीतेगा। अप्रैल के महीने का यह शेष दिन सरकारी कामों के लिए अच्छा रहेगा। मई के महीने में भी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। जून के महीने में उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को विशेष रूप से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपने काम को अधिक परफेक्शन के साथ करने के कारण थोड़ी देरी का सामना तो करना पड़ेगा। जुलाई के महीने में विदेशी काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव है। अपने काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपने की कोशिश करेंगे। सितंबर के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अक्टूबर के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में काम की अधिकता के कारण कार्यभार बढ़ जाएगा। लेकिन स्वभाव में भी आलस्य उत्पन्न होगा।
दिसंबर के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा है। लेकिन अहंकार के चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। मार्च के महीने में खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बनती है।
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी मां की आराधना करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इत्र का इस्तेमाल करें। अपने चरित्र को साफ रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। वस्त्रों का दान न करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com