Meera bai Jayanti: आज इस खास मुहूर्त में मनाई जाएगी मीराबाई जयंती

Edited By Updated: 17 Oct, 2024 01:17 AM

meerabai jayanti

Meerabai Jayanti 2024: मीराबाई का जीवन श्रीकृष्ण के प्रति अटूट प्रेम के लिए जाना जाता है। मीराबाई भक्ति आंदोलन की एक प्रमुख संत और कवयित्री थी। इनका जन्म 1498 मेड़ता, राजस्थान में हुआ था। मीराबाई कृष्ण भक्ति के लिए दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Meerabai Jayanti 2024: मीराबाई का जीवन श्रीकृष्ण के प्रति अटूट प्रेम के लिए जाना जाता है। मीराबाई भक्ति आंदोलन की एक प्रमुख संत और कवयित्री थी। इनका जन्म 1498 मेड़ता, राजस्थान में हुआ था। मीराबाई कृष्ण भक्ति के लिए दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध हैं। मीराबाई जयंती भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में एक महत्वपूर्ण दिन है, जो उनके जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। इस साल मीराबाई जयंती 17 अक्टूबर यानी आज के दिन मनाई जाएगी। लोग इस दिन मीराबाई की आराधना करते हैं, जिससे उन्हें भी भक्ति का वरदान मिल सके। तो आइए जानते हैं मीराबाई जयंती के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में-

PunjabKesari Meera bai

Sant Meera Bai Story- श्री कृष्ण दीवानी मीराबाई की अमर प्रेम कहानी

PunjabKesari Meera bai

Mirabai Jayanti 2024 auspicious time मीराबाई जयंती 2024 शुभ मुहूर्त
मीराबाई जयन्ती 17 अक्टूबर 2024, बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। यह मीराबाई की लगभग 526 वां जन्म वर्षगांठ है। मीराबाई जयंती की शुरुआत 16 अक्टूबर 2024 को रात 08 बजकर 40 मिनट से होगी और इसका समापन 17 अक्टूबर 2024 को शाम 04 बजकर 55 मिनट पर होगा।

PunjabKesari Meera bai

Significance of Mirabai Jayanti मीराबाई जयंती का महत्व
भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में मीराबाई जयंती को एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। मीराबाई जयंती का संबंध धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी है। मीराबाई जयंती पर श्रीकृष्ण मंदिर की खास तरह से सजावट की जाती है। साथ ही इनके जन्मदिन के अवसर पर सुंदर संगीत और नृत्य के साथ कृष्ण भक्ति की जाती है। मीराबाई के जीवन से धार्मिक सहिष्णुता और एकता का संदेश मिलता है।

PunjabKesari Mirabai Jayanti

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!