आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 May, 2024 07:18 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और चतुर होते हैं। इन लोगों की शिक्षा भी प्राय उच्च कोटि की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और चतुर होते हैं। इन लोगों की शिक्षा भी प्राय उच्च कोटि की रहती है। मूलांक 5 वाले जातकों को अक्सर मेधावी छात्रों में देखा जाता है। शिक्षा प्राप्ति के बाद मूलांक 5 वाले जातकों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातक व्यापारिक स्तर पर अच्छा कार्य करते हैं। इन लोगों में बोलने की अद्भुत कला होती है। ये लोग किसी भी उम्र के व्यक्ति के साथ बात करते हुए हिचकिचाहट महसूस नहीं करते। ये लोग अपनी बातों में उन शब्दों का चयन करने में कुशल होते हैं जो सामने वाले व्यक्ति को सुनने में अच्छे लगे। अपनी इस प्रतिभा के दम पर मूलांक 5 वाले जातक सभी को अपना बना लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। ये लोग सामान्य बोलचाल की भाषा में भी दूसरों से मित्रता का भाव रखते हैं। हालांकि किसी के साथ घनिष्ठ मित्रता नहीं होती। मूलांक 5 वाले जातक अंतर्मन से बहुत चुलबुले और एक बालक जैसी मानसिक प्रवृत्ति के होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने मन की बात अपने मित्रों को और अपने साथी से हमेशा साझा करते हैं और दूसरों से भी यही उम्मीद रखते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन अच्छा बीतता है। ये लोग अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश करते हैं, और हर परिस्थिति में उसका साथ देने के लिए तैयार रहते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए काफी उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा लेकिन अपनी ऊर्जा को एक सही मार्गदर्शन के साथ सही दिशा में लगाने की कोशिश करें अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते हैं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और अपने क्रोध पर काबू रखें। इस साल छोटे बहन-भाइयों के साथ रिश्ता अहम रहेगा। मई के महीने का समय आपके लिए परिवर्तनशील रहेगा। सोशल मीडिया से जुड़े हुए लोग कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। जून के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। महिला सहकर्मी से सहयोग प्राप्त होगा। जुलाई के महीने का समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। अगस्त के महीने में आपके स्वभाव में निरस्ता और परिपक्वता जन्म ले सकती है। कुछ खर्चों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे। सितंबर के महीने में खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपनी सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से कार्य क्षेत्र पर सहायता प्राप्त होगी। सरकारी काम बनने के भी योग बनते हैं। नवंबर के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दिसंबर के महीने में व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं।

 वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से काम पूरे होंगे। सरकारी लाभ भी प्राप्त हो सकता है। फरवरी के महीने में मन थोड़ा परेशान रहेगा। मार्च के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। अप्रैल के महीने में सूझबूझ और किसी बड़े व्यक्ति की सलाह से फैसला ले, आपको लाभ होगा। बेकार के प्रलोभनों से दूर रहें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। गुड़ और शहद का सेवन करें। कोई गैर सरकारी काम न करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। योग और व्यायाम करते रहें। बोलचाल के दौरान किसी भी प्रकार का झूठ न बोलें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!