Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Jun, 2024 11:23 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होती हैं। इनको अपने जीवन में मान-सम्मान और
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होती हैं। इनको अपने जीवन में मान-सम्मान और आदर प्राप्त होता है। इन लोगों का रवैया काफी रौबदार होता है। मूलांक 1 वाले लोगों के चेहरे पर एक अद्भुत तेज देखने को मिलता है। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में सत्ता और अधिकार प्राप्त करते हैं। इन लोगों में सब परिस्थितियों को देख-परख कर एक उत्तम निर्णय लेने की शक्ति होती है। ये लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे प्रबंधक के रूप में कार्य करते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, इन्हें स्वतः ही सत्ता, अधिकार, नेता या प्रबंधक जैसे पद प्राप्त हो जाते हैं। जिनका ये लोग बखूबी वहन करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये लोग सबकी सुन लेते हैं परंतु निर्णय अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार ही लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। इन लोगों को राजनीति में भी अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 1 वाले जातकों का अपने परिवार में पिता के साथ अधिक स्नेह होता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको अपने खर्चों पर अंकुश लगाकर आर्थिक स्थिति को संभालना होगा। इस वर्ष सोशल मीडिया लेखन प्रकाशन क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। जून के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। नकदी धन खर्च हो सकता है। जुलाई के महीने का समय अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी आधुनिक शैली को अपनाने में परेशानियां हो सकती हैं। सितंबर के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। अक्टूबर के महीने में निजी जीवन की तरफ ध्यान आकर्षित होने के कारण काम पर कम ध्यान दे पाएंगे। नवंबर के महीने का समय सकारात्मक रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ चले आ रहे मनमुटाव भी समाप्त होने की संभावनाएं बनती है। दिसंबर के महीने का समय कोर्ट-कचहरी के मामले सामने लेकर आ सकता है।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं और यात्राओं से लाभ होगा। मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। अप्रैल के महीने का समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा लेकिन बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और समय का सदुपयोग करें। मई के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। घर में कोई खराब घड़ी न रखें। गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। तांबे के पात्र में साबुत मूंग की दाल भर कर जल प्रवाह करें।परनिंदा से परहेज करें। झूठ न बोलें। काले और नीले रंग से परहेज करें। रात्रि में तरल दवाई का सेवन न करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com