Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jul, 2024 09:28 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक हर काम को सकारात्मकता के साथ शुरू करते हैं और
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक हर काम को सकारात्मकता के साथ शुरू करते हैं और उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग सकारात्मक सोच के प्रतीक होते हैं। इन लोगों में अच्छी निर्णायक शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक हर परिस्थिति के सभी पहलुओं को अच्छे से देख-परख कर ही कोई फैसला लेते हैं। अक्सर इन लोगों को हर काम में मुखिया के रूप में कार्यरत देखा गया है। ये लोग आशावादी और महत्वाकांक्षी होते हैं। नकारात्मक विचारों को जल्दी से ग्रहण नहीं करते। ये लोग किसी भी नए कार्य को करने से घबराते नहीं हैं। अपितु पूरी ऊर्जा और साहस के साथ कार्य को संपन्न करने की योजना बनाते हैं और जहां तक संभव हो हर काम को समय से एवं योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग जल्दी से अपने जीवन मूल्यों के साथ समझौता नहीं करते। किसी के सामने सहायता और मदद के लिए हाथ फैलाना पसंद नहीं होता। मूलांक 1 वाले जातक जीवन में हर क्षेत्र में पहले स्थान पर रहना पसंद करते हैं। फिर चाहे वो बचपन में स्कूल का कोई कार्यक्रम हो, निजी जीवन हो या कारोबार, नौकरी या कार्यक्षेत्र की बात हो।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल यात्राओं से लाभ होने के योग बनते हैं। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। इस वर्ष आय के नए साधन प्राप्त होंगे, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। जुलाई के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा, सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय सफलता प्राप्त करवा सकते हैं। मां-बेटी के संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। अगस्त के महीने में वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। सितंबर के महीने का समय दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बहुत ज्यादा गहराई से सोचने के कारण चिंता हो सकती है। अक्टूबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। नवंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने की कोशिश करें। दिसंबर के महीने में किसी नए काम को शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन कोई बहुत बड़ा निवेश न करें।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय आलस्य के कारण निरस्ता से भरा हुआ लगेगा। फरवरी के महीने में दोस्तों की सहायता से काम पूरे होने की संभावना ही बनती है। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। मार्च के महीने का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। सरकारी नौकरी चाहने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। अप्रैल के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मई के महीने में बच्चे अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। कामकाज में भी तरक्की के योग बनते हैं। जून के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। विदेशी काम से लाभ हो सकता है। कोई गैर सरकारी काम करने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। एक काला- सफेद कंबल मंदिर में दान करें। भगवान गणेश की आराधना करें। किसी की झूठी गवाही न दें। कानों में सोना धारण करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com