Vastu tips: घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में न रखें ये सामान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 Mar, 2024 09:24 AM

vastu tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार हर दिशा का अपना ही एक महत्व होता है। अगर दिशाओं के अनुसार काम किया जाए तो शायद ही कभी जीवन में परेशानी का सामना करना पड़े। जो

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार हर दिशा का अपना ही एक महत्व होता है। अगर दिशाओं के अनुसार काम किया जाए तो शायद ही कभी जीवन में परेशानी का सामना करना पड़े। जो लोग इनसे जुड़े वास्तु टिप्स को नजरअंदाज करते हैं, उन्हें न चाहते हुए भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे उत्तर-पश्चिम दिशा के बारे में। इस दिशा को वायव्य कोण भी कहा जाता है। यह दिशा काफी अस्थिर मानी जाती है। वास्तु के अनुसार इस दिशा को लेकर कुछ खास नियम बताएं गए हैं, जिन्हें अपनाने से जीवन की परेशानियों के बोझ को कम किया जा सकता है। अगर आप भी अपने जीवन से परेशानियों को टाटा, बाय-बाय बोलना चाहते हैं तो ध्यान रखें ये बात। 

PunjabKesari Vastu tips

Tijori न हो तिजोरी
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की  उत्तर-पश्चिम दिशा में गलती से भी अलमारी या वो चीज नहीं रखनी चाहिए, जहां आप पैसे रखते हो। इस दिशा को चलने की दिशा माना जाता है। अगर आप इस जगह पर धन रखते हैं तो आपका धन टिक नहीं पाता। 

Do not keep old files न रखें पुरानी फाइलें
वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस दिशा में कभी भी पुरानी फाइलें नहीं रखना चाहिए। कई बार हमारी कुछ फाइलें काफी समय से एक जगह पड़ी रहती है और हम उन्हें वहां से हटाना भूल जाते हैं। लेकिन बता दें कि ये फाइलें दरिद्रता को बुलावा देती हैं। जिस वजह से उन फाइल्स से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

PunjabKesari Vastu tips

Water boring पानी का बोरिंग
इस दिशा में पानी से जुड़ी कोई भी चीज नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो व्यक्ति को न चाहते हुए भी कानूनी मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा ऐसा करने से घर की स्थिरता भी खराब होती है। 

Elders room बड़े-बुजुर्गों का कमरा
इस दिशा को मान-सम्मान से भी जोड़ा जाता है। बड़े-बुजुर्गों का हम सम्मान करते हैं, इस वजह से इस जगह पर उनका कमरा नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करने से उनके मान-सम्मान में कमी देखने को मिलती है। इसके बाद ऐसा भी हो सकता है कि घर के बच्चे उनकी बात न मानें। 
PunjabKesari Vastu tips

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!