Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 Jul, 2024 01:47 PM
वास्तु शास्त्र में ऐसे बहुत से उपाय बताए गए हैं जो घर के वास्तु दोष को दूर करने का काम करते हैं। इन उपायों द्वारा हम वास्तु दोष के साथ-साथ अपनी इच्छाओं को भी पूर्ण कर सकते हैं। घर
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ऐसे बहुत से उपाय बताए गए हैं जो घर के वास्तु दोष को दूर करने का काम करते हैं। इन उपायों द्वारा हम वास्तु दोष के साथ-साथ अपनी इच्छाओं को भी पूर्ण कर सकते हैं। घर में वास्तु दोष को दूर करने का सबसे सरल उपाय है पौधे लगाना। हालांकि वास्तु के अनुसार कुछ पौधे परेशानियां भी पैदा कर सकते हैं। बेलपत्र, तुलसी, पीपल ऐसे पौधे तो आपको पता ही होंगे। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे उस पौधे के बारे में जिसके बारे में शायद ही किसी को पता हो। वो पौधा है मधुकामिनी है जिसे अंग्रेजी में ऑरेंज जैस्मिन कहा जाता है। इस पौधे को सीधा स्वर्ग से उतरा माना गया है। अपराजिता, परिजात और मधुकामिनी जैसे पौधों को भगवान के दैवीय शक्तियों के साथ धरती पर भेजा था। इस वजह से इसकी खासियत इतनी ज्यादा है। अब जानते हैं इसे किस दिशा लगाना चाहिए और इसे लगाने के बाद क्या फायदे देखने को मिलते हैं -
Planting this plant fulfills your wishes इस पौधे को लगाने से मनोकामना होती है पूरी
वास्तु के मुताबिक इस पौधे को लगाने से आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी हो जाती है। वास्तु के अनुसार इसे उतार दिशा में लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है।
घर में अगर ये पौधा लगा हो तो नकारात्मक ऊर्जा की एंट्री बैन हो जाती है और पॉजिटिव वाइब्स बनी रहती है।
शादीशुदा जीवन में अगर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो ये पौधा इसके लिए काफी सहायक है। इस पौधे को लगाने से वैवाहिक जीवन की दिक्कते खत्म हो जाती हैं।
इसके अलावा यदि पति-पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट बढ़ रही है तो उसे दूर करने के लिए ये पौधा आवश्यक लगाएं।
इस पौधे को लगाने से जीवन में चल रहा तनाव भी खत्म होता है और मानसिक शांति बनी रहती है।
घर के अगर वास्तु दोष का सामना करना पड़ रहा है तो ये पौधा अवश्य लगाएं।
Madhukamini leaves मधुकामिनी की पत्तियां
वास्तु की नजर मधुकामिनी के पत्तियां बहुत शुभ और खास होती हैं। मंडप को सजाने के लिए ये पौधा इस्तेमाल किया जाता है। इन पत्तियों का इस्तेमाल करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ता मधुर हो जाता है।