हद हो गई, सिंगर Jasmine Sandlas के साथ हुई शर्मनाक हरकत, बीच शो में गलत तरीके से छूने की कोशिश से मचा हंगामा

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 06:04 PM

jasmine sandlas concert

Jasmine Sandlas : हाल ही में फिल्म धुरंधर के गाने से चर्चा में आई पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडल्स होने देहरादून कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि सोशल मीडिया पे तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो है। वायरल क्लिप को...

Jasmine Sandlas : हाल ही में फिल्म धुरंधर के गाने से चर्चा में आई पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडल्स होने देहरादून कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि सोशल मीडिया पे तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो है। वायरल क्लिप को लेकर दावा किया जा रहा है कि लाइव शो के दौरान भीड़ में मौजूद एक शख्स ने उनके साथ अनुचित व्यव्हार करने की कोशिश की।  

 सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो  
उत्तराखंड में शो के दौरान जैस्मिन ने अपने गानों से सबका मन मोह लिया। बहुत से लोग फूर-दूर से उन्हें सुनने आए थे। जैस्मिन के गानों के साथ-साथ फैंस का उत्साह भी काफी हाई था लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर एक नई जंग छिड़ गई। जैसे ही सिंगर अपने फैंस से मिलने के लिए पहुंची तो किसी व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। 

जैसे ही इवेंट खत्म हुआ तो जैस्मिन सैंडल्स अपने फैंस से मिलने के लिए स्टेज से नीचे उतरीं। वहीं मौजूद प्रशंसकों ने उनसे हाथ मिलाया, उन्हें गुलाब के फूल भेंट किए और उनके साथ बातचीत की। जैस्मिन भी उस समय मुस्कराते हुए सबका अभिवादन कर रही थीं। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उनके सतह अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की, जिसके बाद यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। 

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा 
जैसी ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसी बीच लोगों ने सुरक्षा को लेकर बहुत से सवाल उठाए और कहा की जब कलाकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो आम लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। लोगों ने कहा कि हर व्यक्ति को मर्यादा का पालन करना चाहिए। 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!