हमारे पास सलमान नहीं .... Rani Chatterjee ने की भाई जान की तारीफ, बोलीं- पहली बार किसी मर्द ने एक्ट्रेसस के लिए आवाज उठाई

Edited By Updated: 20 Sep, 2026 05:50 PM

rani chatterjee on salman khan

Rani Chatterjee on Salman Khan : बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग के मुद्दे पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पैपराजी के उस रवैये पर भी सवाल उठाया, जिसमें सेलेब्स की पीछे से तस्वीरें और वीडियो क्लिक कर सोशल...

Rani Chatterjee on Salman Khan : बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग के मुद्दे पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पैपराजी के उस रवैये पर भी सवाल उठाया, जिसमें सेलेब्स की पीछे से तस्वीरें और वीडियो क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं। इस दौरान सलमान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए अपनी शर्ट तक खोल दी और कहा, अब करो ट्रोल। पैपराजी के इस तरह तस्वीरें लेने पर उन्होंने सख्त लहजे में अपनी नाराजगी जाहिर की। 
 
सलमान के इस स्टैंड की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है और कई सेलेब्स भी समर्थन में सामने आ रहे हैं। अब भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी बॉडी शेमिंग और उम्र को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर अपना अनुभव साझा किया है। रानी ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में पहली  बार किसी पुरुष कलाकार ने एक्ट्रेसेस के सपोर्ट में इस तरह खुलकर आवाज उठाई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है।

रानी चटर्जी ने बांधे सलमान खान की तारीफ के पुल 
रानी ने सोशल मीडिया पर स्टोरी डालते हुए सलमान खान की तारीफ की और लिखा- , 'सलमान खान एक दिल है और कितनी बार जीतोगे आप।  आपने इंडिया की उन सब लड़कियों के लिए स्टैंड लिया जो रोज ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं रोज ऐज शेमिंग बॉडी शेमिंग से परेशान हैं। थैंक्यू सर सलमान खान इंडिया में एक ही जो ये कर सकता है। 
 
भोजपुरी इंडस्ट्री के पास सलमान नहीं हैं 
इसके बाद रानी ने अपना दुःख शेयर करते हुए लिखा कि- ट्रोलिंग करने  ट्रोलिंग करने वाले कुछ यूट्यूबर, कुछ इंस्टा चलाने वाले... कल सलमान सर ने बहुत अच्छी बात कही। इन्हें प्रेस का कार्ड कौन दिया है ? इन्होंने अपनी शक्ल देखी है क्या ? खुद की मां-बहन की बॉडी शेमिंग करो, एज शेमिंग करो ?

बहुत खुशी हुई जब सलमान सर ने सभी के लिए स्टैंड लिया। मैं भोजपुरी एक्ट्रेस हूं। कई सालों से बहुत सारी भोजपुरी एक्ट्रेसेस को कुछ स्टार्स के फैंस बॉडी शेमिंग, एज शेमिंग और न जाने क्या-क्या बोलते हैं, लेकिन कोई ऐसा मर्द नहीं है जिसने अपनी इंडस्ट्री की महिलाओं के लिए कोई स्टैंड लिया हो।

हमारे पास सलमान खान नहीं है इसलिए भोजपुरी एक्ट्रेस को अपने लिए स्टैंड लेना पड़ता है। आज तक जितनी भोजपुरी एक्ट्रेस ने पब्लिक में आकर आवाज उठाई है, उन्हें ट्रोलिंग की वजह से उठाई है। बॉडी से लेकर चरित्र तक पर ट्रोल किया गया है, कुछ स्टार्स के फैंस द्वारा।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!