आंखों में नमी और दिल में गर्व के साथ शहीद को दी विदाई

Edited By ,Updated: 06 Mar, 2015 06:22 AM

article

देश की सरहदों की रक्षा करते हुए 4 दिन पहले उत्तराखंड में शहीद हुए जाजी गांव निवासी साहब सिंह का आज उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

सोनीपत : देश की सरहदों की रक्षा करते हुए 4 दिन पहले उत्तराखंड में शहीद हुए जाजी गांव निवासी साहब सिंह का आज उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उमड़ी भीड़ ने आंखों में नमी और दिल में गर्व के साथ शहीद को भावभीनी विदाई दी। वहीं आर्मी के जवानों ने बंदूकों से सलामी देकर साहब सिंह की शहादत को सम्मान दिया।

जानकारी अनुसार जाजी गांव निवासी राज सिंह के पुत्र साहब सिंह पिछले कई वर्षों से आर्मी में देश की सेवा कर रहे थे। वह आई.टी.बी.पी. की सैकेंड बटालियन में कमांडैंट थे। साहब का करीब 3 वर्षीय बेटा व करीब 1 वर्ष की एक बेटी है। साहब सिंह की इन दिनों उत्तराखंड में तैनाती थी। करीब 4 दिन पहले उत्तराखंड में हुई भारी बर्फबारी में दौरान ड्यूटी करते हुए वे शहीद हो गए जिसके बाद आज उनका पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

राज नेता व प्रशासन के अधिकारी थे मौजूद
शहीद साहब सिंह के अंतिम संस्कार में न सिर्फ आर्मी के जवान शामिल हुए बल्कि जिला प्रशासन व राजनेता भी उपस्थित थे। कांग्रेस नेता जगबीर मलिक ने जहां साहब सिंह की शहादत को गर्व बताया, वहीं इनैलो नेता पदम सिंह दहिया ने शहीद साहब सिंह को देश का सच्चा सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि जब तक देश की सरहदों पर साहब सिंह जैसे वीर सिपाही तैनात हैं तब तक देश का सिर हमेशा गर्व से ऊंचा रहेगा। उन्होंने उनके परिवार को हर सम्भव मदद देने का भी आश्वासन दिया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!