जानें, महिलाओं में दिखने वाले गोनोरिया रोग के ये कुछ लक्षण (pics)

Edited By ,Updated: 10 Mar, 2016 03:55 PM

learn the symptoms of the disease in women who appear gonorrhea

गोनोरिया का रोग बैक्टीरिया के कारण होता है। जब महिला और पुरुष बिना किसी प्रोटेक्शन के शारीरिक संबंध बनाने है तो महिला को गोनोरिया या प्रमेह रोग...

गोनोरिया का रोग बैक्टीरिया के कारण होता है। जब महिला और पुरुष बिना किसी प्रोटेक्शन के शारीरिक संबंध बनाने है तो महिला को गोनोरिया या प्रमेह रोग हो सकता है। महिला में यह रोग बहुत ही तेजी से बढ़ता है, जो कि अापके बच्चे में भी फैल सकता है। इंटरकोर्स और ओरल सेक्स के जरिए इसके बैक्टीरिया आपके मुंह, गले, आंख, योनि तथा गुदा में बढ़त जाते हैं। ऐसे में आपको यौन संबंध बनाने के बाद थोड़ा सचेत रहना चाहिएं क्योंकि गोनोरिया का पहला लक्षण दस दिनों के भीतर दिख जाता है। तो आइए जानते हैं महिलाओं में दिखने वाले ये गोनोरिया के लक्षण।

 

- संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया पेल्विस के माध्यम से होकर योनि में जाते हैं और पेट के निचले हिस्से में दर्द पैदा करते हैं।

 

- अगर आपको गोनोरिया की दिक्कत है तो आपको लगेगा कि पेशाब में जलन का कारण मूत्र संक्रमण है। यह संक्रमण मूत्रमार्ग से योनि में फैल सकता है।

 

- गोनोरिया की दिक्कत अापको पीरियड्स के बीच के दिनों में ब्लीडिंग हेने से भी शुरु हो सकती है।

 

- अगर इंटरकोर्स के बाद भी धब्बे दिखें तो यह गोनोरिया के लक्षण हो सकते हैं। वैसे तो यह तब होते है जब उसी पार्टनर के साथ दो बार शरीरिक संबंध बनाते है। 

 

- अगर आपके गले की गांठ सूज जाए या उसमें दर्द हो रहा है तो यह ओरल सेक्स की वजह से हो सकता है।

 

- गोनोरिया में महिला को सर्दी-जुकाम, बुखार, मांसपेशियों में दर्द, थकान या सिरदर्द हो सकता है। अगर किसी महिला को एेसे होता है तो ये गोनोरिया के लक्षण भी हो सकते है।

 

- वैसे तो वाइट डिस्चार्ज कैंडिडा या यीस्ट इंफेक्शन की वजह से होता है। पर गोनोरिया में इस प्रकार के डिस्चार्ज में योनि काफी खुजली होती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!