Edited By Angrez Singh,Updated: 11 Feb, 2022 11:41 AM
आस्ट्रेलिया के न्यू साऊथ वेल्स इलाके में सांप पकडऩे वाले एक समूह को एलियन जैसे अंडे मिले हैं। इन अंडों में दुनिया के सबसे खतरनाक सांप का जहर भरा हुआ था। यह जहर इतना खतरनाक है कि अगर इंसान के शरीर में घुस जाए तो तुरंत उसे दिल का दौरा पड़ जाएगा।
मेलबोर्न: आस्ट्रेलिया के न्यू साऊथ वेल्स इलाके में सांप पकडऩे वाले एक समूह को एलियन जैसे अंडे मिले हैं। इन अंडों में दुनिया के सबसे खतरनाक सांप का जहर भरा हुआ था। यह जहर इतना खतरनाक है कि अगर इंसान के शरीर में घुस जाए तो तुरंत उसे दिल का दौरा पड़ जाएगा। बताया जा रहा है कि ये अंडे ईस्टर्न ब्राऊन सांप के हैं जो देखने में बिल्कुल एलियन की तरह से नजर आ रहे हैं।
इन सांपों की गणना विश्व के सबसे जहरीले सांपों में की जाती है। यह आस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप माना जाता है और यह सात फुट तक लंबा हो सकता है। यह ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप माना जाता है और यह सात फुट तक लंबा हो सकता है। ऑस्ट्रेलियन स्नेक कैचर के मालिक सीन काडे अब इन बढ़िया स्थिति में मिले 23 अंडों के सरोगेट पिता की तरह से हो गए हैं।