अमरनाथ यात्रा: बालटाल और पहलगाम से रवाना हुआ अब तक का सबसे छोटा श्रद्धालुओं का जत्था

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Aug, 2017 12:09 PM

the smallest group left of pilgrims left from baltal and pahalgam

अमरनाथ यात्रा के लिए 87 श्रद्धालुओं का नया जत्था आधार शिविर भगवती नगर से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ। माना जा रहा है कि यात्रियों का यह जत्था इस वर्ष का सबसे छोटा जत्था था।

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा के लिए 87 श्रद्धालुओं का नया जत्था आधार शिविर भगवती नगर से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ। माना जा रहा है कि यात्रियों का यह जत्था इस वर्ष का सबसे छोटा जत्था था। रवाना होने से पूर्व यात्रियों में काफी उत्साह देखा गया। कई तीर्थयात्रियों ने बताया कि उन्होंने यात्रा के अंतिम दिनों में दर्शन करने का मन बनाया था। 

 

 

इन श्रद्धालुओं में उस पवित्र स्थल का दर्शन करने की चाहत थी जहां पर भगवान शिव ने अमर कथा सुनाई थी। यात्रियों ने कहा कि वह जगह अपने आप में एक अमर स्थल है, जहां हिन्दुओं को दर्शन जरूर करने चाहिएं। भले ही भगवान शिव हिमशिवलिंग के रूप में विराजमान हों अथवा नहीं, गुफा में मात्र पूजा-अर्चना करने से वह धन्य हो जाएंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!