झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो रिक्शा पलटने से 3 की मौत, 6 घायल

Edited By Pardeep,Updated: 18 Apr, 2024 12:36 AM

major road accident in jharkhand 3 dead 6 injured as auto rickshaw overturns

झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को एक ऑटोरिक्शा पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मेदिनीनगर से करीब छह किलोमीटर दूर पनकी-मेदिनीनगर रोड पर पोखराहा के पास हुई।

मेदिनीनगरः झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को एक ऑटोरिक्शा पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मेदिनीनगर से करीब छह किलोमीटर दूर पनकी-मेदिनीनगर रोड पर पोखराहा के पास हुई। 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणि भूषण प्रसाद ने कहा कि जब ऑटोरिक्शा पलटा तो उसमें 15 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि शाहपुर की 34 वर्षीय महिला और छह और आठ साल की दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रसाद ने बताया कि घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ऑटोरिक्शा जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!