करोड़ों खर्च के बाद भी पीयू में नहीं सुलझ रही सिक्योरिटी की समस्या, 6 माह पहले टैंडर जारी पर गार्ड्स नहीं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 08:17 PM

problems with security not resolved in pu

पंजाब यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड्स की भर्ती के  लिए 6 माह पहले टैंडर कॉल किया गया था पर अभी तक भर्ती नहीं की गई है। सैक्टर-14 और सैक्टर-25 के पी.यू. कैंपस में हजारों स्टूडैंट और फैकल्टी मैंबर रहते हैं। सिक्योरिटी गार्ड्स की कमी के चलते यहां...

चंडीगढ़, (रश्मि हंस) : पंजाब यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड्स की भर्ती के  लिए 6 माह पहले टैंडर कॉल किया गया था पर अभी तक भर्ती नहीं की गई है। सैक्टर-14 और सैक्टर-25 के पी.यू. कैंपस में हजारों स्टूडैंट और फैकल्टी मैंबर रहते हैं। सिक्योरिटी गार्ड्स की कमी के चलते यहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। इसके अलावा हर साल सिक्योरिटी गार्ड रिटायर भी होते हैं पर इनकी जगह नई भर्ती नहीं की जाती। जानकारी के मुताबिक अभी तक टैंडर प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है, जबकि टैंडर के जरिए करीब 80 सिक्योरिटी गार्ड्स भर्ती होने थे। मौजूदा समय में पी.यू. कैंपस में करीब 250 रैगुलर और कांट्रैक्ट कर्मी काम कर रहे हैं। इससे पहले पी.यू. में करीब 350 सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। 

पी.यू. में साल भर के लिए 100 कर्मचारी एक निजी कंपनी के  जरिए रखे गए थे लेकिन इस साल इस कंपनी से रखे गए गाडर्स का करार खत्म कर होने पर इनकी सेवाएं भी समाप्त कर दी थीं। हालांकि पी.यू.  प्रबंधन ने टैंडर निकाल कर नए सिक्योरिटी गार्डस रखने का प्रस्ताव बनाया था लेकिन अभी तक किसी की भी भर्ती नहीं हो पाई है। 

कैंपस, हॉस्टल में स्टूडैंट और शिक्षक :
पी.यू में 17 हॉस्टल हैं और यहां 3 मुख्य गेट  और स्टूडैंट व हैल्थ सैंटर हैं। इसके अलावा यहां करीब 80 विभाग हैं। कैंपस में करीब 16 हजार स्टूडैंट और 6 हजार के करीब शिक्षक व नॉन टीचिंग स्टाफ है। 

कोट्स :
सिक्योरिटी गाडर्स की भर्ती जल्द की जाएगी और जल्द पी.यू. को सिक्योरिटी गार्ड मिल जाएंगे। 
प्रो.अश्विनी कौल, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, पी.यू.।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!