मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, सशस्त्र समूहों के बीच हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 14 Apr, 2024 05:57 AM

2 killed in firing between armed groups in manipur

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में शनिवार को दो सशस्त्र समूहों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

इंफालः मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में शनिवार को दो सशस्त्र समूहों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी कांगपोकपी जिले की सीमा के निकट एक स्थान पर हुई। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है। यह घटना टेंग्नौपाल जिले में सशस्त्र ग्रामीण स्वयंसेवकों और अज्ञात बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी में तीन लोगों के घायल होने के एक दिन बाद हुई है। 

राज्य में पिछले साल तीन मई को शुरू हुए जातीय संघर्ष के बाद से कम से कम 219 लोग मारे गए हैं। मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिये जाने की मांग के खिलाफ पर्वतीय जिलों में ‘जनजातीय एकजुटता मार्च' के बाद राज्य में हिंसा भड़क गई थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!