J&K : गुलमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक विदेशी पर्यटक की मौत, छह को बचाया गया

Edited By rajesh kumar,Updated: 22 Feb, 2024 03:32 PM

a foreign tourist died after being hit by an avalanche in gulmarg

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बृहस्पतिवार को हिमस्खलन की चपेट में आकर एक रूसी स्कीयर की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय गाइड सहित छह लोगों को बचा लिया गया।

नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बृहस्पतिवार को हिमस्खलन की चपेट में आकर एक रूसी स्कीयर की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय गाइड सहित छह लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन ने अपराह्न करीब दो बजे गुलमर्ग के कोंगदूरी ढलान को अपनी चपेट में ले लिया और इसमें कई स्कीयर दब गए। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने बर्फ के अंदर दबे छह रूसी स्कीयर और गाइड को बाहर निकाल लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि एक रूसी स्कीयर की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के गश्ती दल बचाव-सह-तलाशी अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन में फंसे लोगों को निकालने और प्रभावी बचाव अभियान के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पर्यटन विभाग के गुलमर्ग स्की गश्त और पुलिस के बीच समन्वित अभियान की वजह से छह रूसी स्कीयर और एक स्थानीय गाइड को हिमस्खलन के बाद गुलमर्ग के ऊंचाई वाले इलाके से सफलतापूर्वक बचाया गया।''
PunjabKesari
गुलमर्ग के इस ऊंचाई वाले इलाके को ‘आर्मी रिज' कहा जाता है। उन्होंने बताया, ‘‘बचाव टीम की तमाम कोशिशों के बावजूद एक रूसी स्कीयर की हिमस्खलन के कारण दर्दनाक मौत हो गई।'' प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना की वजह से ‘चौथा खेलो इंडिया' शीतकालीन खेल प्रभावित नहीं हुआ है। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने कहा कि गुलमर्ग में चल रहे ‘चौथे खेलो इंडिया' शीतकालीन खेल में शामिल हो रहे सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं।

खेलो इंडिया के सभी खिलाड़ी सुरक्षित
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘गुलमर्ग के खिलानमार्ग में हिमस्खलन के बावजूद खेलो इंडिया के सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं...सभी प्रतिस्पर्धाएं तय कार्यक्रम के तहत हो रही हैं।'' शीतकालीन खेलों की शुरुआत बुधवार को हुई थी और इसका समापन रविवार को होगा। खेल परिषद के प्रवक्ता ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला स्वयं बुधवार को गुलमर्ग में स्कीइंग कर रहे थे। उन्होंने सभी स्कीयर की सलामती की प्रार्थना की है।

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!