मुंबई ब्लास्ट: अबु सलेम ने खटखटाया यूरोप कोर्ट का दरवाजा, लौटना चाहता है पुर्तगाल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jun, 2017 10:40 AM

abu salem wants to return to portugal

मुंबई की एक विशेष टाडा अदालत ने बीते शुक्रवार को वर्ष 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में मुख्य मास्टरमाइंड मुस्तफा दोसा और प्रत्यर्पित कर भारत लाए गए गैंगस्टर अबू सलेम को दोषी ठहराया।

मुंबईः मुंबई की एक विशेष टाडा अदालत ने बीते शुक्रवार को वर्ष 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में मुख्य मास्टरमाइंड मुस्तफा दोसा और प्रत्यर्पित कर भारत लाए गए गैंगस्टर अबू सलेम को दोषी ठहराया। वहीं दोषी करार दिए जाने के बाद अबू कुछ घबरा-सा गया है। अबु ने अब यूरोप कोर्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स का दरवाजा खटखटाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसका मानना है कि मुंबई कोर्ट की ओर से किया गया ट्रायल गैरकानूनी है।

अबु ने अपनी याचिका में पुर्तगाल लौटने की इच्छा जताई है। वहीं मुंबई को दहलाने के मामले में लोग चाहते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। अब इस केस पर सोमवार को सुनवाई होनी है लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या अबु को फांसी की सजा सुनाई जाएगी। बता दें कि अबू सलेम का 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पण हुआ था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!