आंध्र प्रदेशः नाबालिग की हत्या करने वाले शख्स का मिला शव, पुलिस ने जताई यह आशंका

Edited By Yaspal,Updated: 11 Jul, 2024 05:47 PM

andhra pradesh body of the person who killed the minor was found

आंध्र प्रदेश में एक नाबालिग लड़की की हत्या करने के आरोप में वांछित 26 वर्षीय शख्स का शव अनाकापल्ली जिले के एक गांव में गुरूवार को मिला। अनाकापल्ली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के. वी. मुरली कृष्ण ने बताया कि सुरेश का शव सुबह करीब सात बजे केजी पालेम...

नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश में एक नाबालिग लड़की की हत्या करने के आरोप में वांछित 26 वर्षीय शख्स का शव अनाकापल्ली जिले के एक गांव में गुरूवार को मिला। अनाकापल्ली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के. वी. मुरली कृष्ण ने बताया कि सुरेश का शव सुबह करीब सात बजे केजी पालेम गांव में मिला।

कृष्ण ने कहा कि सुरेश का शव उस स्थान से करीब 700 मीटर दूर मिला है जहां उसने नाबालिग लड़की की कथित रूप पर हत्या की थी। उन्होंने कहा, “ हमें शक है कि उसने जहरीला पेय पीकर आत्महत्या कर ली है।” आंध्र प्रदेश पुलिस ने शनिवार शाम को 14 वर्षीय लड़की की हत्या की सूचना के बाद सुरेश की तलाश शुरू की थी।

सूत्रों के अनुसार, सुरेश लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। उसने वादा भी किया था कि वह लड़की के बालिग होने तक इंतजार करेगा, लेकिन लड़की के परिवार ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। सुरेश के खिलाफ अप्रैल में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया था और उसे गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि उसे बाद में जमानत मिल गई, लेकिन वह जेल भेजे जाने और शादी का प्रस्ताव ठुकराने के लिए लड़की से रंजिश रखने लगा था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!