ये किसान खेती कर कमाता है 2 लाख, पीएम मोदी भी कर चुके हैं सम्मानित

Edited By ,Updated: 01 Mar, 2015 12:35 PM

हमारे देश में जहां खेती को आजकल घाटे का सौदा माना जाता है और देश हर साल हजारों किसान तंगहाली से मजबूर होकर आत्महत्या तक कर लेते है।

सोनीपत (पवन राठी): हमारे देश में जहां खेती को आजकल घाटे का सौदा माना जाता है और देश हर साल हजारों किसान तंगहाली से मजबूर होकर आत्महत्या तक कर लेते है। सोनीपत के एक छोटे से किसान ने अपनी मेहनत और आधुनिक खेती को अपना कर अपनी आमदनी लाखों रुपए महीना कर ली है।

देश में ही नहीं किसान कंवल सिंह की पहचान विदेशों में भी प्रगतिशील किसान के रूप में है और हर साल विदेशी किसान उनके पास आकर बेबा कार्न और मशरुम उत्पादन की जानकारी लेते है। कृषि क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें राज्य और केंद्र सरकार ने कई बार सम्मानित किया है।

हाल ही में 24 फरवरी को देश के कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने उन्हें दो लाख 11 हजार की राशि से सम्मानित किया है। सोनीपत के अटेरना गांव निवासी कंवल सिंह चौहान के पास महज 3 एकड़ जमीन है और उसी जमीन में खेती कर कंवल सिंह चौहान लाखों रुपए महीना कमाते हैं। 52 साल के कंवल सिंह ने 1995 में एल.एल. बी किया था लेकिन वकालत का पेशा न अपना कर उन्होंने खेतीबाड़ी शुरू कर दी।

1998 में कंवल सिंह ने बेबी कार्न की खेती करना शुरू किया जिससे उन्हें अच्छी-खासी आमदनी होने लगी और इससे पैसा कमा कर उन्होंने मशरुम की खेती भी शुरू कर दी। कंवल सिंह चौहान अब करीब दो लाख रुपए महीना कमाते हैं। विदेशों से भी हर साल किसान उनके यहां बेबी कार्न और मशरुम की खेती की जानकारी लेने लिए किसान आते रहते हैं।

प्रगतिशील किसान के तौर पर कंवल सिंह को साल 2003 में देवीलाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 2011 में उन्हें आई.जी. रंगा पुरस्कार से सम्मानित किया गया और एक लाख रुपए की राशि दी गई। वहीं साल 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री और आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें  51 हजार की राशि से सम्मानित किया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!