Edited By ,Updated: 29 Mar, 2015 04:07 AM
गांव नकलोई से संदिग्ध अवस्था में लापता हुई महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
सोनीपत: गांव नकलोई से संदिग्ध अवस्था में लापता हुई महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला की बरामदगी के बाद उससे दुष्कर्म किए जाने का खुलासा हुआ है।
महिला का आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उठा ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को काबू कर लिया है। गांव नकलोई के एक व्यक्ति ने 16 मार्च को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई है जिसे किसी ने बंधक बनाकर रखा हुआ है। जांच अधिकारी देवेंद्र व सरोज की टीम ने महिला को रोहतक स्थित फतेहपुरी कालोनी से बरामद किया है।
महिला ने बताया कि उसे गांव सलीमसर माजरा निवासी सुनील उर्फ सन्नी अपने साथ ले आया था। आरोपी ने उसे घटना के दिन नींद की गोली खिला दी थी जिसके बाद उसने स्वयं को रोहतक स्थित कालोनी में पाया। महिला का कहना था कि आरोपी उसससे दुष्कर्म करता आ रहा है। पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ दुष्कर्म का भी मामला दर्ज करते हुए उसे काबू कर लिया है।