सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग बेटी ने की आत्महत्या, महिला हुई गिरफ्तार

Edited By Utsav Singh,Updated: 15 May, 2024 08:24 PM

fed up with stepmother s torture minor daughter commits suicide woman arrested

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक सौतेली मां ने 15 साल की लड़की को मानसिक रुप से इतना ज्यादा प्रताड़ित कर दिया कि लड़की ने मौत को गले लगाना ही ठीक समझा।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक सौतेली मां ने 15 साल की लड़की को मानसिक रुप से इतना ज्यादा प्रताड़ित कर दिया कि लड़की ने मौत को गले लगाना ही ठीक समझा। किसी ने आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। सौतेली मां पर आरोप यह है कि उसने अपनी सौतेली बेटी को इतना ज्यादा परेशान कर दिया की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का रास्ता अपनाया।

PunjabKesari

इसके बाद पुलिस ने उस महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गणेशपुरी पुलिस के निरीक्षक डी.टी सीनके ने बताया कि भिवंडी के अंबाडी नाकी की रहने वाली 15 साल की लड़की को उसकी सौतेली मांं ने शारीरिक और मानसिक रुप से हमेशा परेशान करती थी। अक्सर उसे छोटी छोटी बातों पर प्रताड़ित करती थी। इंस्पेकटर ने यह भी बताया कि वो लड़की अपनी सौतेली मां के व्यवहार से इतना ज्यादा परेशान हो चुकी थी कि उसने सोमवार की शाम अपने घर के छत पर गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

PunjabKesari

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता एक ऑटो-रिक्शा चालक है। वह पूरे दिन अपने काम को लेकर बाहर ही रहते है। पिता के शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी महिला के उपर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!