दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में अभी रहेगी ठंड, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के साथ गिरेगा तापमान

Edited By Updated: 15 Feb, 2024 09:59 AM

it will still be cold in many states including delhi up

दिन में खिली धूप के कारण ठंड से धीरे-धीरे राहत मिल रही है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम की ठंड अभी भी बरकरार है। कई राज्यों में हो रही बारिश की वजह से एक बार फिर सर्द हवाएं और ठिठुरन का प्रकोप जारी है।

नेशनल डेस्क: दिन में खिली धूप की किरणों के कारण ठंड से धीरे-धीरे राहत मिल रही है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में ठंड बरकरार है, लेकिन बारिश के चलते सर्दी और ठिठुरन जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर एक बार फिर शुरू हो सकती है जिसका असर कई मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। 

PunjabKesari

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम 
हल्के बादलों और लगातार चलने वाले सर्द हवाओं के कारण दिल्ली के लोगों को इस बार लंबी सर्दियों का सामना करना पड़ा है। मगर अब दिल्ली के मौसम में धीरे-धीरे गर्माहट आ रही है। दिन में खिली धूप निकलने की वजह से लोगों को ठिठुरन वाली ठंड से राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर देखने को मिल सकता है।

बिहार में लोगों को ठंड से मिलेगी राहत 
बिहार का मौसम भी अब लगातार बदल रहा है। कभी सर्द हवाएं तो कभी बारिश के बाद अब बिहार के मौसम में सुधार के आसार की भविष्यवाणी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार से धूप निकलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार को राज्य के उत्तरी एवं मध्य बिहार में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी आ सकती है। इसके अलावा, अगले 24 घंटों के दौरान बिहार में हल्की से मध्यम बारिश संभवाना है।

PunjabKesari

झारखंड में एक बार फिर बढ़ा ठंड का असर 
झारखंड में बारिश की वजह से राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी ओर 14 फरवरी के शाम को हुई वर्षा ने रांचीवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। वर्षा के बाद रांची के निचले हिस्से में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। खासकर बिरसा चौक कडरू हिंदपीढ़ी मधुकम समेत शहर के कई अन्य जगहों पर वर्षा के बाद जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट 
उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। अब पहाड़ों पर चटख धूप खिलने लगी है जिससे तापमान बढ़ रहा है। वहीं सुबह-शाम लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 17 फरवरी से बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है और 21 फरवरी तक जारी रह सकती है।

PunjabKesari

अगले कुछ दिनों तक इन राज्यों का ऐसा रहेगा हाल
अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।वहीं, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 फरवरी से बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है और 21 फरवरी तक जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने 19 से 21 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद जताई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!