मुंबई : इमारत में लगी आग, एक वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

Edited By Updated: 28 Nov, 2026 08:49 AM

mumbai fire breaks out in a building three sustain severe burns including 1 year

मुंबई के पूर्वी उपनगर गोवंडी स्थित आवासीय इमारत में शनिवार तड़के आग लगने से एक वर्षीय बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए।

मुंबई : मुंबई के पूर्वी उपनगर गोवंडी स्थित आवासीय इमारत में शनिवार तड़के आग लगने से एक वर्षीय बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शिवाजी नगर मार्ग नंबर-3 स्थित चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल के एक कमरे में आग लगने की सूचना तड़के करीब तीन बजकर 40 मिनट पर मिली। 

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग बिजली के तारों, विद्युत उपकरणों, कपड़ों और दोपहिया वाहन की बैटरी तक सीमित थी, जिसे सुबह 4.22 बजे तक बुझा दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान सलमान खान (30), उनकी पत्नी रोशना (29) और बेटी सुबरा फातिमा के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में सायन अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के सही कारण और इससे हुए नुकसान का अभी पता लगाया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!