Indian Railways: यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रेलवे ने चलाई एग्जाम स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल और स्टॉपेज

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 04:06 PM

railways introduce exam special train know full schedule and halt stations

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के यात्रा दबाव को देखते हुए 27 अप्रैल को लखनऊ और मुरादाबाद के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनों...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के यात्रा दबाव को देखते हुए 27 अप्रैल को लखनऊ और मुरादाबाद के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के चलने से उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

मुरादाबाद–लखनऊ स्पेशल ट्रेन (04352/04351)
ट्रेन संख्या 04352 मुरादाबाद जंक्शन से दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर शाम 7:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04351 लखनऊ से रात 8:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे मुरादाबाद जंक्शन पहुंचेगी। इन ट्रेनों का संचालन 27 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। रास्ते में यह ट्रेन रामपुर जंक्शन, मिलक, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन, हरदोई और बालामऊ जंक्शन पर रुकेगी। यात्रियों के लिए इसमें सामान्य (जनरल) श्रेणी के कोच लगाए गए हैं।


ट्रेन संख्या 04354/04353 (मुरादाबाद जं.–लखनऊ–मुरादाबाद जं.)
ट्रेन संख्या 04354 मुरादाबाद जंक्शन से 08:40 बजे प्रस्थान कर लखनऊ 17:55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04353 लखनऊ से 23:20 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद जंक्शन 01:20 बजे पहुंचेगी। संचालन तिथि: 04354 ट्रेन 27 अप्रैल 2026 तक, जबकि 04353 ट्रेन 27 और 28 अप्रैल 2026 को चलेगी। ठहराव: रामपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन और हरदोई। श्रेणी: सामान्य (जनरल) कोच।


यह ट्रेनें रद्द
रेलवे ने जानकारी दी है कि परिचालन कारणों से गाजियाबाद जंक्शन से मुरादाबाद जंक्शन के बीच चलने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 04422/04421 को 26 और 27 अप्रैल 2026 के लिए रद्द कर दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और रूट की जानकारी रेलवे की हेल्पलाइन 139 या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जरूर जांच लें।


यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधा
इधर, भोपाल रेल मंडल ने गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए खास कदम उठाया है। ट्रेनों में इकोनॉमी एसी कोच लगाए जा रहे हैं, जिससे कम किराए में AC यात्रा की सुविधा मिल सके। गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह पहल यात्रियों को राहत देने के लिए की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!