पत्नी का खौफनाक कदम, पति का काटा प्राइवेट पार्ट फिर खुद पी लिया…

Edited By Updated: 23 May, 2025 11:09 AM

sambhal wife cuts off husband s private part

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक भयानक मोड़ पर पहुंच गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साई पत्नी ने पहले अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया और फिर खुद तेजाब पी लिया। इस...

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक भयानक मोड़ पर पहुंच गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साई पत्नी ने पहले अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया और फिर खुद तेजाब पी लिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पति-पत्नी दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कहासुनी के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के अनुसार बुधवार रात घर में पत्नी और पति के बीच जोरदार कहासुनी हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर महिला ने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। पति की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना के कुछ ही देर बाद महिला ने अपने घर में रखा तेजाब पीकर खुद को भी घायल कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को तुरंत मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने दिखाई बेरुखी, इंडिगो फ्लाइट को एयरस्पेस इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी

 

शादी को हुए थे 4 साल

अस्पताल में भर्ती महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी को चार साल हो गए हैं और शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

वहीं इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें पत्नी द्वारा पति का प्राइवेट पार्ट काटे जाने की जानकारी मिली है और इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना रिश्तों में बढ़ती कटुता और उसके भयानक परिणामों को दर्शाती है जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!