Maharashtra: बिल्ली की जान बचाने के लिए एक के बाद एक कुएं में उतरे छह लोग, पांच की दम घुटने से मौत

Edited By rajesh kumar,Updated: 10 Apr, 2024 12:50 PM

six people descended into the well one after other save life cat

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक कुएं में गिरी बिल्ली को बचाने के चक्कर में पांच लोगों की जान चली गई। इस कुएं में बिल्ली गिर गई थी और उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे पांच लोगों की जहरीली गैस की वजह से उनका दम घुट गया और...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक कुएं में गिरी बिल्ली को बचाने के चक्कर में पांच लोगों की जान चली गई। इस कुएं में बिल्ली गिर गई थी और उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे पांच लोगों की जहरीली गैस की वजह से उनका दम घुट गया और जान चली गई। पुलिस ने कुएं में डूबे पांच लोगों के शव घटना के कुछ घंटों बाद बरामद कर लिए हैं।

नेवासा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर धनंजय जाधव ने कहा, "हमने बायोगैस गड्ढे में जानवरों के अपशिष्ट घोल से पीड़ितों के शव बरामद किए हैं। शवों को बुधवार देर रात 12.30 बजे बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।" यह घटना मंगलवार शाम को नेवासा तहसील के वाकडी गांव में हुई।


उन्होंने कहा कि एक बिल्ली गड्ढे में गिर गई थी और एक व्यक्ति उसे बचाने के लिए नीचे उतरा लेकिन अंदर कीचड़ में फंस गया। जाधव ने कहा, "उसे बचाने के लिए छह अन्य लोग एक के बाद एक नीचे उतरे और अंदर फंस गए।" उन्होंने बताया कि घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जो कमर में रस्सी बांधकर कुएं में घुसा था, वह बच गया और बाद में उसे पुलिस ने बचा लिया। उसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।''

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!