रेप केस में फंसे गुज्जर नेता तालिब हुसैन ने जेल में आत्महत्या करने का किया प्रयास

Edited By Monika Jamwal,Updated: 06 Aug, 2018 09:31 PM

talib hussain attempts sucide

रसाना हत्याकांड में धरने प्रदर्शन करके सुॢखयों में आए स्वंभू नेता तालिब हुसैन पुत्र हाजी अब्दुल निवासी कडकेई तहसील मजालता ऊधमपुर ने सोमवार को साम्बा पुलिस थाने की हिरासत में आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उस पर एक ओर मामला दर्ज कर...

साम्बा : रसाना हत्याकांड में धरने प्रदर्शन करके सुॢखयों में आए स्वंभू नेता तालिब हुसैन पुत्र हाजी अब्दुल निवासी कडकेई तहसील मजालता ऊधमपुर ने सोमवार को साम्बा पुलिस थाने की हिरासत में आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उस पर एक ओर मामला दर्ज कर लिया। जानकारी अनुसार पत्नी को प्रताडि़त करने और रेप के आरोपी तालिब हुसैन को साम्बा पुलिस ने 2 दिन पहले दस दिन की पुलिस रिमांड पर लिया हुआ था और ऐसे में सोमवार दोपहर के समय तालिब हुसैन ने जेल में हुडदंग मचाना शुरू कर दिया और अपने सिर को दीवार के साथ मारकर फोड़ दिया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही साम्बा पुलिस ने उसे हिरासत से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल साम्बा में पहुंचाया, जहां पर उपचार के बाद उसे फिर से पुलिस ने हिरासत में डाल दिया। साम्बा पुलिस ने उस पर एफ.आई.आर. नं. 215-2018 में आर.पी.सी. की धारा 309 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!