पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का 73 वर्ष की उम्र में निधन, पिछले कुछ दिनों से थे बीमार

Edited By Updated: 27 Nov, 2026 09:34 AM

senior congress leader mohammad sayeed passes away

सैयद ने पहली बार 1987 में विधानसभा चुनाव जीता था। कई राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। कांग्रेस नेता और जेकेपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने उनके निधन पर दुख जताया।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक पीरजादा मोहम्मद सैयद का निधन हो गया है। वह 73 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। 

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति (जेकेपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष सैयद चार बार मंत्री रहे और 2024 हुए विधानसभा चुनाव में अनंतनाग सीट से जीत हासिल की। उनका राजनीतिक करियर लगभग पांच दशकों तक चला और अपने लंबे राजनीतिक जीवन में वह विभिन्न सरकारों में मंत्री भी रहे। वह 2003 से 2008 तक जेकेपीसीसी अध्यक्ष रहे और 1977 से 1986 तक जम्मू-कश्मीर प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने पहले जेके यूथ कांग्रेस के महासचिव के तौर पर काम किया और बाद में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पदों पर रहे। 

कई राजनीतिक नेताओं ने जताया दुख
सैयद ने पहली बार 1987 में विधानसभा चुनाव जीता था। कई राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। कांग्रेस नेता और जेकेपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने उनके निधन पर दुख जताया। मीर ने एक शोक संदेश में कहा, 'विधायक , पूर्व मंत्री , पूर्व पीसीसी अध्यक्ष और कांग्रेस के एक समर्पित नेता पीरज़ादा मोहम्मद सैयद के निधन से बहुत दुखी हूं।' उन्होंने कहा कि लोगों और कांग्रेस पार्टी के लिए सैयद की लंबी और समर्पित सेवा को हमेशा सम्मान और आभार के साथ याद किया जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!