बेवफा निकला 75 साल का पति, बीवी ने पैसा देकर कहा- हड्डियां तोड़ दो

Edited By ,Updated: 06 Oct, 2016 04:38 PM

west bengal a husband cheated his wife

पश्चिम बंगाल में पति की बेवफाई से दुखी एक पत्नी ने उसे सबक सिखाने के लिए जाे किया, वाे वाकई में हैरान करने वाला है।

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में पति की बेवफाई से दुखी एक पत्नी ने उसे सबक सिखाने के लिए जाे किया, वाे वाकई में हैरान करने वाला है। जानकारी के मुताबिक, एक 65 वर्षीय महिला काे अपने 75 वर्षीय पति पर शक हुअा, ताे उसने एक एजेंसी के कर्मचारियों की मदद लेने की साेची। पहले ताे एजेंसी काे उसकी बातें झूठी लगी, लेकिन जब महिला ने अपनी कहानी उन्हें विस्तार से सुनाई तो वो जांच के लिए तैयार हो गए। 

धोखा दे रहा था पति
एजेंसी ने जांच में पाया कि महिला का पति सचमुच उसे धोखा दे रहा था। महिला के पति का उसके एक सहकर्मी की पत्नी से संबंध था। एजेंसी की जांच के बाद महिला नोटों के बंडल के साथ पहुंची और कहा कि वो उसका पति की “हड्डियां तोड़ दें।” महिला एजेंसी में 50 हजार रुपए लेकर गई थी। एजेंसी को कई दिन तक चली जांच के बाद पता चला कि महिला का पति हर रोज एक खास वक्त पर अपनी खिड़की के नीचे खड़ा हो जाता था और उसी समय महिला घर के दरवाजे पर आ जाती थी। दोनों के बीच इशारों इशारों में कुछ बात होती थी और उसके बाद पुरुष उससे कहता था कि वो घूमने जा रहा है। 

कहा- पीटाे, मगर मारना ना
एजेंसियों के कर्मचारियों ने पाया कि पुरुष घूमने के बहाने लोकल ट्रेन पकड़कर ‘गरिया’ जाता था, जहां वो एक महिला के घर पर समय बिताता था। एजेंसी के अनुसार पुरुष अपनी पेंशन का एक हिस्सा भी गरिया में रहने वाली महिला को देता था। महिला ने एजेंसी के कर्मचारियों से कहा कि वो उसके पति की पिटाई कर दें। साथ ही यह शर्त भी रखी कि उसके पति की जान को कोई खतरा नहीं पहुंचना चाहिए। लेकिन एजेंसी ने महिला के पति की पिटाई नहीं की और उसे अपने पति को मनोवैज्ञानिक सलाह दिलवाने काे कहा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!