Edited By PTI News Agency,Updated: 22 Oct, 2020 05:55 PM
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) टाटा स्टारबक्स ने बृहस्पतिवार को अमृतसर में एक नया स्टोर खोला। इससे देश में इसके स्टोर की कुल संख्या 200 हो गयी।
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) टाटा स्टारबक्स ने बृहस्पतिवार को अमृतसर में एक नया स्टोर खोला। इससे देश में इसके स्टोर की कुल संख्या 200 हो गयी।
बयान में कहा गया कि यह अमृतसर में उसका पहला स्टोर है।
टाटा स्टारबक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नवीन गुरनानी ने कहा, ‘‘अमृतसर शहर में हमारा प्रवेश एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह भारत में आठ साल पूरे होने पर स्टारबक्स के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता जाहिर करता है।’’
टाटा स्टारबक्स में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड और स्टारबक्स कॉरपोरेशन की पचास-पचास फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी का देश के 13 शहरों में परिचालन है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।