रूबी राय के फेल होने के बाद यह लड़की बनी बिहार की टॉपर

Edited By ,Updated: 27 Jun, 2016 02:18 PM

ruby roy kriti bharti bihar

टापर्स स्कैम में बिहार इंटरमीडिएट आर्टस की टॉपर रूबी राय के बोर्ड की विशेष परीक्षा में फेल होने के बाद गिरफ्तार करने के साथ ही उसका रिजल्ट रद्द कर दिया गया है।

पटना: टापर्स स्कैम में बिहार इंटरमीडिएट आर्टस की टॉपर रूबी राय के बोर्ड की विशेष परीक्षा में फेल होने के बाद गिरफ्तार करने के साथ ही उसका रिजल्ट रद्द कर दिया गया है। अब बिहार इंटरमीडिएट की कला संकाय की टॉपर खगडिय़ा की कीर्ति भारती बन गई हैं। पहले कीर्ति ने इस परीक्षा में 408 अंक के साथ दूसरे स्थान पर थीं, लेकिन उनको पता भी नहीं था कि वो एक टॉपर है और घोटालेबाजो के कारण वह दूसरे पायदान पर थी। दरअसल, इंटरमीडिएट कला संकाय की टॉपर रूबी राय के बोर्ड के विशेष परीक्षा में फेल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और उसका रिजल्ट रद्द कर दिया गया है। 
 
आइएएस बनना चाहती है कीर्ति
महेशखुंट स्थित शारदा गिरधारी इंटरमीडिएट कॉलेज में पढऩे वाली कीर्ति हिंदी से आनर्स कर यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है और आइएएस बनना चाहती है। कीर्ति के पिता विश्वंभर प्रसाद पेशे से शिक्षक हैं। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। कीर्ति के पिता का कहना है कि उनकी सिर्फ तीन बेटियां हैं। वह अपने बेटी को ही उच्च शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं। 
 
 
ये है आर्ट्स टॉपर्स की लिस्ट...
 
1. रूबी राय- वीआर कॉलेज कीरतपुर राजाराम, भगवानपुर, वैशाली- कुल मार्क्स 444
 
2. कीर्ति भारती- शारदा जीके कॉलेज, महेशखूंट, खगडिय़ा-कुल मार्क्स 408
 
3. खुशबू कुमारी- एसयूके प्लस 2 स्कूल, प्रतापगंज, सुपौल-कुल मार्क्स 401
 
4. तयब्बा परवीन-डीसी इंटर कॉलेज एस बख्तियारपुर, सहरसा-कुल मार्क्स 398
 
5. तसनीम जहां- जेएनकेटी प्लस 2 स्कूल, खगडिय़ा-कुल मार्क्स 395
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!