Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Sep, 2017 03:49 PM
शहर के सेक्टर-11 स्थित लड़कियों के पोस्ट ग्रेजुएट सरकारी कॉलेज की पूरे देश में बल्ले-बल्ले हो गई है। कॉलेज को केंद्र की स्वच्छता सूची-2017 में 6वां स्थान हासिल हुआ है। इस संबंधी मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में वीरवार को राष्ट्रीय...
चंडीगढ़ : शहर के सेक्टर-11 स्थित लड़कियों के पोस्ट ग्रेजुएट सरकारी कॉलेज की पूरे देश में बल्ले-बल्ले हो गई है। कॉलेज को केंद्र की स्वच्छता सूची-2017 में 6वां स्थान हासिल हुआ है। इस संबंधी मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में वीरवार को राष्ट्रीय स्तर का समारोह करवाया गया, जिसमे कॉलेज को सम्मानित किया गया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अनिला कौशल ने सेंट्रल एच. आर. डी. मंत्री प्रकाश जावेड़कर से ये सम्मान हासिल किया। कॉलेज ने सारे सरकारी उच्च शिक्षा संस्थानों में 6वां स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉ. अनिला कौशल ने कहा कि कॉलेज इससे भी ऊंचा स्थान बना सकता था पर जिस दिन टीम ने कॉलेज का दौरा किया, उस दिन बहुत बरसात हो रही थी। उन्होंने राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर और अन्य अधिकारियों का कॉलेज को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।