ट्राईसिटी में ठंड से पहली मौत, आने वाली रातें होंगी और भी ठंडी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Dec, 2017 08:23 AM

the first death of cold in tricity

ठंड ने शुरूआत में ही ट्राईसिटी में पहली जान ले ली है।

चंडीगढ़/मोहाली (रोहिला/राणा): ठंड ने शुरूआत में ही ट्राईसिटी में पहली जान ले ली है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में रातों में सर्दी और बढ़ेगी, वहीं प्रशासन ने 8 दिसम्बर से शहर के 10 स्थानों पर बेसहारा लोगों के सोने के लिए रैन बसेरे शुरू करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार मोहाली फेज-11 स्थित मंदिर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ था। राहगीरों ने मंदिर के पुजारी को बताया और पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने व्यक्ति को फेज-6 के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वालीराम (55) के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा का रहना वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंप दी है। फेज-11 थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि वालीराम मोहाली में काफी समय से रह रहा था। वह लेबर का काम करता था। 

 

यहां बनेंगे रैन बसेरे
-सैक्टर-43 बस स्टैंड
-सैक्टर-22 पैट्रोल पंप के पास
-सैक्टर-20 में
-सैक्टर-19 में
-सैक्टर-30 में
-सैक्टर-16 अस्पताल 
-सैक्टर-32 अस्पताल
-पी.जी.आई. में
-सैक्टर-9 में
-सैक्टर-17 बस स्टैंड
-सैक्टर-26 ट्रांसपोर्ट चौक

 

ये मिलेंगी सुविधाएं 
-सप्ताह में दो बार सैक्टर-16 व 32 
अस्पताल के डाक्टर्स द्वारा मैडिकल चैकअप
-हर रैन बसेरे में फस्र्ट एड बॉक्स की सुविधा
-सोने के लिए बैड व बैडशीट
-पिल्लो के साथ साथ रजाई की सुविधा
-हर रैन बसेरे में पानी की सुविधा।

 

4 दिन कड़ाके की ठंड के बाद बरसेंगे बदरा
रात के तापमान में लगातार हो रही गिरावट से सर्दी का सितम बढ़ रहा है। मौसम विभाग के डायरैक्टर की मानें तो अभी रातें और भी सर्द होंगी। पिछले 2-3 दिनों से बादल छाए होने के चलते दिन का तापमान कुछ बढ़ा है। उन्होंने बताया कि 11 व 12 दिसम्बर को बारिश की संभावना है। रात का तापमान पिछले कई दिन से 9 डिग्री से नीचे चल रहा है। 26 नवम्बर को पहली बार रात का तापमान 8.2 डिग्री पर पहुंच गया था। अब दिसम्बर के शुरू होते ही तापमान 2 डिग्री तक गिर गया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।


 

बेसहारा लोगों के लिए 10 जगह बनेंगे रैन बसेरे
समाज कल्याण विभाग ने 8 दिसम्बर से शहर भर में 10 रैन बसेरे बनाने का फैसला किया है। समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी केहर सिंह ने बताया कि सैक्टर-20 में सैंपल के तौर पर रैन बसेरा बना दिया गया है, वहीं बाकी रैन बसेरे 1-2 दिन भीतर बना दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उन्हें मैडीकल चैकअप की सुविधा प्रदान करने का भी फैसला किया है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!