अमरूद के स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक गुण बन सकते हैं आपके लिए अमृत

Edited By ,Updated: 23 Jan, 2015 11:48 AM

article

अमरूद प्राय: हर मौसम में पाया जाने वाला फल है। इसके बीजों में आयरन की मात्रा अधिक होती है, साथ ही इसमें प्रोटीन, खनिज-लवण, कार्बोहाइड्रेटस, कैल्शियम और

अमरूद प्राय: हर मौसम में पाया जाने वाला फल है। इसके बीजों में आयरन की मात्रा अधिक होती है, साथ ही इसमें प्रोटीन, खनिज-लवण, कार्बोहाइड्रेटस, कैल्शियम और फास्फोरस भी बहुतायत में पाया जाता है। विटामिन ‘सी’ का भी यह एक अच्छा स्रोत है। इसके एक सौ ग्राम में लगभग तीन सौ मिलीग्राम विटामिन ‘सी’ पाया जाता है। अमरूद के स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक गुण बन सकते हैं आपके लिए अमृत जानें कैसे

- भोजन के पहले अमरूद का नियमित सेवन करने से कब्ज से छुटकारा मिलता है।

- अमरूद को काटकर थोड़ी देर पानी में छोड़ दें। छानकर इस पानी का सेवन करें। यह मधुमेह को नियंत्रित करता है। 

- जोड़ों (गांठों) पर अमरूद को पीसकर लगाने से गठिया रोग में राहत मिलती है। 

- अमरूद के पत्ते चबाने से दांत का दर्द दूर होता है। इसके पत्ते के काढ़े में थोड़ी मात्रा में फिटकरी मिलाकर कुल्ला करने से दांतों से खून निकलना बंद हो जाता है। 

- खांसी-जुकाम में अमरूद भूनकर उसमें नमक मिलाकर खाने से लाभ मिलता है। 

- सिरदर्द हो तो इसका लेप सूर्योदय से पहले सिर पर लगाएं, तुरंत राहत मिलेगी। 

- पित्त की शिकायत हो या हाथ-पांव में जलन रहती हो तो भोजन के बाद नियमित रूप से इसका सेवन करें। 

- अमरूद की जड़ के काढ़े से जख्म धोने से जख्म जल्दी भरता है।                                                                                                                                                                                                                                                  (स.द.)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!