धूमल के बेटे ने CM को दी खुली बहस की चुनौती

Edited By ,Updated: 14 Apr, 2015 07:50 PM

article

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के बेटे अरुण सिंह ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी है।

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के बेटे अरुण सिंह ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वीरभद्र सिंह एचपीसीए मामले पर विशेष रूप से स्वयं तो जनता को गुमराह कर रहे हैं जबकि दूसरों को इस मामले पर बहस करने से यह कह कर रोक रहे हैं कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण इस पर चर्चा नहीं की जा सकती है।

भाजपा नेता अरुण सिंह ने प्रैस बयान में यह भी कहा है कि यदि वीरभद्र सिंह उनकी सार्वजनिक बहस की चुनौती को स्वीकार नहीं करते हैं तो वह स्वयं 16 और 17 अप्रैल को मीडिया के सामने आकर वीरभद्र सिंह की कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले को उजागर करेंगे। अरुण सिंह ने कहा है उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे जिनके बारे में उनके अनुसार अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है बल्कि इस संबंध में पूछे जाने पर वीरभद्र सिंह इनका जवाब टालते रहे हैं।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि एचपीसीए के मामले पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गलत रवैये के कारण इस वर्ष धर्मशाला में कोई भी आईपीएल मैच नहीं खेला जाएगा जबकि सांसद अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में एचपीसीए ने धर्मशाला में खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं जिसकी विश्वभर में प्रशंसा की गई है। भाजपा नेता ने इस बात पर खेद भी जताया कि एचपीसीए मामले को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नेता विपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते रहे हैं जो निंदनीय है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!