Edited By ,Updated: 09 Feb, 2016 01:22 PM
पीलिया बीमारी के कारण भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष अशोक सूद की मौत पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने गहरा दुख प्रकट किया है।
हमीरपुर (अरविंदर सिंह): पीलिया बीमारी के कारण भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष अशोक सूद की मौत पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने गहरा दुख प्रकट किया है। हमीरपुर से देहरा जाते समय पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पीलिया बीमारी को लेकर प्रदेश सरकार पूर्णतया गंभीर नहीं है और अगर प्रदेश की राजधानी में ही स्वास्थ्य की ऐसी हालत है तो ऐसे में आम आदमी का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। धूमल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को सता में रहने का कोई अधिकार नहीं हैं और तुरंत सीएम को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
जानकारी के मुताबिकव धूमल ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में आम आदमी के स्वास्थ्य का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के द्वारा क्षेत्रवाद कर लोगों पर कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र विशेष के लोगों को छोड़ कर दूसरे अधिकारियों पर गाज गिराई जा रही है।