Edited By ,Updated: 22 Jun, 2016 06:21 PM
चीन की सड़कों पर इन दिनों एक हैन्डीकैप्ड पिता अपने लापता बच्चे को ढूंढ रहा है।
गुआंगदोन्ग: चीन की सड़कों पर इन दिनों एक हैन्डीकैप्ड पिता अपने लापता बच्चे को ढूंढ रहा है। चेन शेन्गकुआन नाम के इस शख्स का बेटा वेनझांग शी 15 महीने पहले गांव से ही अपने कजिन के साथ खेलते-खेलते गायब हो गया था। इसके बाद से ही वो अपने बेटे की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
बच्चे के किडनैप होने का डर
वेनझांग शी गांव से जब वो गायब हुआ था तब वो 20 महीने का था। चेन को अब बेटे के किडनैप होने और दूसरी फैमिली को बेचे जाने का डर सता रहा है। बेटे के लापता होने के बाद से ही चेन ने गांव छोड़ दिया है और वो उसकी तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। चेन ने पेपर के एक टुकड़े पर अपनी स्टोरी लिखी और साथ में अपने बेटे की फोटो ली है। वो जहां भी जा रहे हैं उसे साथ लेकर जा रहे हैं। चेन ने बताया कि पुलिस स्टेशन पर उसका डीएनए सैंपल भी लिया गया है, लेकिन अब तक उसके बेटे का पता नहीं चला।