Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Sep, 2017 03:47 PM
केन्या के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने हुए राष्ट्रपति चुनावों के आए परिणामों को रद्द कर दिया ...
केन्या: केन्या के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने हुए राष्ट्रपति चुनावों के आए परिणामों को रद्द कर दिया है। अनियमितताओं का हवाला देते हुए मुख्य न्यायाधीश डेविड मारगा ने कहा कि 60 दिनों के भीतर दोबारा वोट करवाए जाएंगे।
बता दें कि पिछले महीने हुए राष्ट्रपति चुनाव में आयोग ने उहरू केन्याता को 1.4 मिलियन मतों के अंतर से चुनाव विजेता घोषित किया था।उहरू केन्याता के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी।विपक्षी दलों का आरोप है कि केन्याता ने चुनाव में धांधली करवाई है। इस कारण विपक्षी इसे स्वीकार करने से परहेज कर रहे हैं। चुनाव के परिणाम के विरोध में तमाम विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर प्रदर्शन कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश के कई हिस्सों में हालात तनावपूर्ण बन गए थे।
केन्याई चुनाव आयोग के अनुसार केन्याता को 54 फीसदी जबकि विपक्षी उम्मीदवार रायला ओडिंगा को 44 फीसदी वोट मिले थे। लेकिन ओडिंगा ने अपनी हार मानने से इनकार कर दिया और कहा कि चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। वे केन्या के दिग्गज राजनेता माने जाते हैं और इस बार राष्ट्रपति के लिए आखिरी चुनाव लड़ रहे थे।