2 साल बाद हिली दुनिया की सबसे मोटी महिला, किया ये काम

Edited By ,Updated: 25 Feb, 2017 05:32 PM

heaviest woman in the world lift her hand

दुनिया की सबसे भारी महिला इमान अहमद का केवल 12 दिनों में 50 किलो वजन कम हो गया है...

रोम: दुनिया की सबसे भारी महिला इमान अहमद का केवल 12 दिनों में 50 किलो वजन कम हो गया है। मिस्र की रहने वाली इमान का इलाज मुंबई के सैफी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में इमान को 11 फरवरी को भर्ती कराया गया था। इमान पिछले 25 सालों से अपने फ्लैट से बाहर भी नहीं निकली थीं। इसके साथ ही दो साल से ऐसी स्थिति थी कि वे अपना शरीर को हिला भी नहीं पा रही थी।

इमान केवल बिस्तर पर लेटकर छत के पंखे की ओर देखती रहती थी।  डॉक्टरों का कहना है कि अब वह अपने शरीर को हिला सकती हैं। सैफी अस्पताल में हेड ऑफ एडवांस फिजियोथेरेपी डॉ. स्वाति संघवी ने बताया, ‘हम चाहते हैं कि वह मास मूवमेंट करे। पहले उन्होंने अपना हाथ उठाया, फिर बांह उठाई। उसके बाद उन्होंने अपनी मुट्ठी बंद की और किसी चीज को पकड़ा। अब वह किसी चीज के सहारा अपने आपको उठा भी सकती हैं। 

इमान की पहली सर्जरी करीब 2 सप्ताह बाद होगी। डॉक्टरों का कहना है कि उनका पहला मकसद इमान की साइज कम करने का है, ताकि उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया जा सके। अभी उनकी चौड़ाई एलिवेटर से ज्यादा है, ऐसे में उनके साइज को कम करने का काम किया जा रहा है। मान को उच्च प्रोटिन और फाइबर की खुराक दी जा रही है, ताकि वे उनका वजन कम हो सके। डॉक्टरों का मकसद है कि साल 2017 के भीतर उनका वजन 200 किलो तक आ जाए। जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो उनका वजन करीब 500 किलो था।  


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!