Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jun, 2017 02:17 PM
जजर्मनी के म्युनिख शहर के निकट एक रेलवे स्टेशन पर आज हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। म्युनिख पुलिस ने ट्वीट..
म्युनिख: जर्मनी के म्युनिख शहर के निकट एक रेलवे स्टेशन पर आज हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
म्युनिख पुलिस ने ट्वीट किया, कई लोग गोलियां लगने से घायल हो गए । एक महिला पुलिस अधिकारी बुरी तरह घायल हो गई । अधिकारियों ने बताया कि बवारिया शहर के उपनगर अंतरफोएहरिंग के एक एस-बाह्न स्टेशन में एक पुलिस अभियान के दौरान एक बंदूक से गोलियां चलाई गईं । अब घटनास्थल पर कोई खतरा नहीं है।